फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Jhakri Project organized a competition under 'Swachhata Pakhwada

Rampur Bushahar News: चित्रकला और निबंध लेखन में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

Mon, 21 Sep 2026 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
झाकड़ी परियोजना ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत करवाई प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनारसा में सोमवार को चित्रकला और निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन विद्युत मंत्रालय भारत सरकार और एसजेवीएन के निगम मुख्यालय शिमला के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नाथपा-झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन ने स्वच्छता पखवाड़ा के तहत किया। परियोजना प्रमुख एनजेएचपीएस ई. राजीव कपूर के मार्गदर्शन में किया गया। प्रतियोगिता में 108 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने चित्रों और निबंधों के माध्यम से स्वच्छ, स्वस्थ वातावरण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। राजीव कपूर ने विद्यार्थियों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपमहाप्रबंधक कौशल्या नेगी और सहायक प्रबंधक ई. जोगिंद्र भी मौजूद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed