{"_id":"6ab10ce41f63ab06430950e0","slug":"raktdaan-seva-parivar-society-celebrated-its-9th-foundation-day-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-170304-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नौ साल से रक्तदान की मुहिम, अब अंगदान और लंगर सेवा तक बढ़े कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नौ साल से रक्तदान की मुहिम, अब अंगदान और लंगर सेवा तक बढ़े कदम
विज्ञापन
रक्तदान सेवा सोसायटी और सनशाइन स्कूल के बच्चे रामपुर बाजार में जागरूकता रैली निकालते हुए। स्रोत
. रक्तदान सेवा परिवार सोसायटी ने मनाया 9वां स्थापना दिवस
. स्कूली बच्चों के साथ रैली निकाल दिया रक्तदान का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
नौ साल पहले जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध करवाने से शुरू हुई रक्तदान सेवा परिवार सोसायटी की मुहिम अब अंगदान, लंगर और एंबुलेंस सेवा तक पहुंच गई है। सोमवार को सोसायटी ने अपना 9वां स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान चौधरी अड्डे से एनएच-पांच से होकर मुख्य बाजार तक सनशाइन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों के साथ जागरूकता रैली निकालकर लोगों को रक्तदान और अंगदान के लिए प्रेरित किया गया। रैली के माध्यम से सोसायटी के सदस्यों और स्कूली बच्चों ने आम लोगों को रक्तदान के महत्व का संदेश दिया। सोसायटी के सचिव तिलक राज ने कहा कि नौ वर्षों में रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में जरूरतमंद मरीजों को खनेरी अस्पताल के लिए रक्त उपलब्ध करवाने में लगातार सहयोग किया गया है। रक्त की उपलब्धता ने स्थानीय मरीजों के लिए बड़ी राहत दी है। पहले रक्त की कमी के कारण कई मरीजों को उपचार के लिए शिमला या अन्य स्थानों का रुख करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश के अलावा दूसरे राज्यों में भी जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध करवाया जा रहा है। रक्तदान के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए संस्था को कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है। सोसायटी ने सेवा का दायरा बढ़ाते हुए बीते वर्ष 10 अक्तूबर से खनेरी अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों के लिए रात्रि लंगर सेवा शुरू की, जो निरंतर जारी है। संस्था से जुड़े सदस्यों और सहयोगियों ने अंगदान के लिए भी संकल्प लिया है। इसके साथ ही जरूरतमंदों के लिए कम दरों पर एंबुलेंस सेवा भी उपलब्ध करवाई जा रही है। रैली से पूर्व नगर परिषद के अध्यक्ष करन शर्मा ने छात्रों को संबोधित किया और रक्तदान की महत्ता बताई। उन्होंने सोसायटी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई दी। इस मौके पर ज्योति लाल, संदीप शर्मा, काकू मोक्टा, राकेश शर्मा, सुख जीवन, कुलदीप, मनु मेहता, गुरुदेव, जतिन और पीयूष मेहता सहित कई अन्य मौजूद रहे।