{"_id":"6ab10bd237185a35ef05931d","slug":"panchayat-level-volleyball-tournament-in-delath-starts-on-october-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-170302-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: देलठ में पंचायत स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता 17 अक्तूबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: देलठ में पंचायत स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता 17 अक्तूबर से
विज्ञापन
विजेता को मिलेगी 50 हजार रुपये इनामी राशि और ट्रॉफी
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी
(रामपुर बुशहर)। नवयुवक मंडल देलठ की ओर से दशहरा मेले के उपलक्ष्य में पंचायत स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 17 से 20 अक्तूबर तक होगी। प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर आयोजन समिति के अध्यक्ष पंकज राठौर की अध्यक्षता में बैठक हुई और आगामी रूपरेखा तैयार की। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में अधिकतम 32 टीमें हिस्सा लेंगी। इच्छुक टीमें 9 अक्तूबर तक पंजीकरण कर सकती हैं। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 50 हजार रुपये और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। उपविजेता टीम को 25 हजार रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी। वहीं, तृतीय और चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को 5-5 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। यह प्रतियोगिता पंचायत स्तर पर खेली जाएगी। युवक मंडल देलठ ने क्षेत्र के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों से प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने और खेल भावना के साथ आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया है। इस मौके पर उपाध्यक्ष मूरत, संयुक्त सचिव संजय कुमार, तरुण कुमार और कोषाध्यक्ष रवि चौहान सहित कई अन्य मौजूद रहे।