फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Soil being filled into potholes ahead of the Chief Minister's visit to Rohru

Rampur Bushahar News: गड्ढों में मिट्टी भर लोगों की आंख्रों में झोंकी धूल

Mon, 21 Sep 2026 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू-चिड़गांव सड़क पर कार्य की गुणवत्ता पर उठे सवाल
विज्ञापन

मुख्यमंत्री चिड़गांव क्षेत्र के गांवों में लोगों की सुनेंगे समस्याएं
मुख्यमंत्री के रोहड़ू दौरे से पहले गड्ढों में भरी जा रही मिट्टी
सीएम दौरे से पहले गड्ढों में मिट्टी, व्यवस्था पर धूल
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 29 और 30 अक्तूबर को रोहड़ू दौरा प्रस्तावित है। वहीं, लोक निर्माण विभाग ने सड़कों की मरम्मत का काम तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री के दौरे से पहले विभाग गड्ढों में मिट्टी भरकर लोगों की आंखों में धूल झोंकने के काम में जुट गया है। विभाग रोहड़ू-चिड़गांव सड़क पर गड्ढों को मिट्टी से भर रहा है। वहीं, इस कार्य की गुणवत्ता पर लोगों ने सवाल उठाए हैं। मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान चिड़गांव क्षेत्र के दूरदराज के गांवों में लोगों की समस्याएं सुनेंगे। उनका तांगणू गांव में रात्रि ठहराव भी प्रस्तावित है। लोक निर्माण विभाग ने मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए रोहड़ू-चिड़गांव सड़क पर पड़े गड्ढों को मिट्टी से भरने का काम शुरू किया है। यह कार्य मुख्यमंत्री के आगमन से पहले पूरा करने का लक्ष्य है। साथ ही रोहड़ू से चिड़गांव के बीच चल रहे सड़क विस्तारीकरण कार्य में भी अचानक तेजी लाई गई है। यह कार्य लंबे समय से धीमी गति से चल रहा था। कार्य में अचानक आई तेजी से स्थानीय लोग इसकी गुणवत्ता पर संदेह जता रहे हैं और विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। व्यापार मंडल रोहड़ू के पूर्व अध्यक्ष सुरेश चौहान ने लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि रोहड़ू बाजार में भी गड्ढों को मिट्टी से भरा जा रहा है। चौहान ने आशंका जताई कि बारिश में कीचड़ और सूखे में धूल उड़ने से लोगों को परेशानी होगी। उन्होंने विभाग से गड्ढों की स्थायी मरम्मत करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत और विस्तारीकरण कार्य में जल्दबाजी के बजाय गुणवत्ता पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने की मांग की है। लोगों ने विभागीय अधिकारियों द्वारा नियमित निगरानी की भी अपेक्षा की है। उनका मानना है कि यह दौरा क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने का अवसर है, इसलिए कार्य टिकाऊ समाधान के उद्देश्य से होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed