फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Milk and bread supply vehicle suffers brake failure in Nerva

Rampur Bushahar News: नेरवा में दूध-ब्रेड सप्लाई वाहन की ब्रेक फेल, भवन की दीवार से टकराया

Mon, 12 Oct 2026 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Milk and bread supply vehicle suffers brake failure in Nerva
नेरवा में ब्रेक फेल होने के कारण भवन की दीवार से टकरा कर रुका वाहन।
नेरवा (रोहड़ू)। सिविल अस्पताल नेरवा के पास सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। वार्ड नंबर-एक और दो को जाने वाले पैदल मार्ग पर दूध और ब्रेड की आपूर्ति करने वाले वाहन की अचानक ब्रेक फेल हो गई, जिससे अनियंत्रित वाहन एक भवन की दीवार से जा टकराया। गनीमत रही कि हादसे के समय रास्ते पर कोई मरीज, तीमारदार या राहगीर मौजूद नहीं था। युवा समाजसेवी डीडी. जंसटा ने कहा कि यह मार्ग अस्पताल और स्कूलों को जाने वाला प्रमुख पैदल रास्ता है। यहां से प्रतिदिन मरीजों, बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और विद्यार्थियों की आवाजाही रहती है। इसके बावजूद इस मार्ग पर भारी और व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही जारी है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। उन्होंने नगर पंचायत नेरवा और उपमंडल प्रशासन से मांग की है कि पैदल मार्ग पर बैरिकेड्स या लोहे के एंगल लगाकर वाहनों का प्रवेश बंद किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो वार्ड नंबर एक और दो के निवासियों के साथ आंदोलन किया जाएगा।

नेरवा में ब्रेक फेल होने के कारण भवन की दीवार से टकरा कर रुका वाहन।

नेरवा में ब्रेक फेल होने के कारण भवन की दीवार से टकरा कर रुका वाहन।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed