फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The Chief Minister will visit Kaza on October

Rampur Bushahar News: काजा में 14 अक्तूबर को आएंगे मुख्यमंत्री, विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

Mon, 12 Oct 2026 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के स्पीति प्रवास की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को समयबद्ध व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
काजा (रामपुर बुशहर)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के 14 अक्तूबर को प्रस्तावित स्पीति प्रवास को लेकर सोमवार को अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय काजा में समीक्षा बैठक की गई। अध्यक्षता परियोजना अधिकारी, एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना केलांग अश्वनी कुमार ने की। बैठक में एसडीएम दीक्षित राणा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान परियोजना अधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को मुख्यमंत्री के दौरे से संबंधित तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें। परियोजना अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री 14 अक्तूबर को पूर्वाह्न 11:10 बजे काजा के रंगरिक में 2 मेगावाट क्षमता वाले ग्रिड कनेक्टेड सोलर पावर प्लांट का शुभारंभ करेंगे। साथ ही चिदांग तंगती से खर तेलिंग सड़क और तंजिट से हिक्किम सड़क का भी उद्घाटन किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री काजा स्थित आइस हॉकी ग्राउंड में पहुंचकर विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और भूमि पूजन करेंगे। इस दौरान वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 5:20 बजे वृद्ध आश्रम कीह पहुंचेंगे। यहां वह वृद्ध आश्रम में वरिष्ठ नागरिकों से बातचीत करेंगे। इसके बाद शाम 6:05 बजे मुख्यमंत्री रंगरिक स्थित मंजूश्री में आयोजित ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान वह महिला मंडलों, युवक मंडलों और स्पीति क्षेत्र के लोगों से सीधा संवाद करेंगे तथा उनकी समस्याओं और सुझावों को सुनेंगे। मुख्यमंत्री शाम 7:30 बजे रंगरिक स्थित मंजूश्री से एस्ट्रो मॉन्क रंगरिक के लिए रवाना होंगे। यहां कुछ समय रुकने के बाद उनका रात्रि ठहराव रंगरिक में ही होगा। अगले दिन 15 अक्तूबर को सुबह 7:30 बजे मुख्यमंत्री शिमला के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के प्रवास को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने और कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article