फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Gopal Singh handed the reins of the Bushahr Auto Operators Union as President

Rampur Bushahar News: गोपाल सिंह को सौंपी बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन के प्रधान की कमान

Mon, 12 Oct 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Gopal Singh handed the reins of the Bushahr Auto Operators Union as President
गोपाल सिंह बने बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन के नवनिर्वाचित प्रधान। स्रोत : यूनियन
पूर्व में उपााध्यक्ष रहे कालीचरण बने महासचिव
विज्ञापन


चुनाव में 59 मतदाओं ने किया मत का प्रयोग, गोपाल सिंह को पड़े 32 वोट
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन रामपुर के चुनाव सोमवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। चुनाव में गोपाल सिंह ने प्रधान पद पर जीत हासिल की, जबकि कालीचरण महासचिव निर्वाचित हुए। यूनियन की शेष कार्यकारिणी का चुनाव पहले ही निर्विरोध हो चुका था। यूनियन के कुल 70 सदस्यों में से 59 ने मतदान किया। प्रधान पद के लिए गोपाल सिंह और ओम प्रकाश के बीच मुकाबला हुआ। इसमें गोपाल सिंह को 32, जबकि ओम प्रकाश को 23 मत मिले। चार मत अवैध घोषित किए गए। इस तरह गोपाल सिंह ने नौ मतों के अंतर से जीत दर्ज की। वहीं, महासचिव पद के लिए कालीचरण और मस्त राम आमने-सामने थे। कालीचरण को 32, जबकि मस्त राम को 23 मत मिले। इस पद पर दो मत अवैध घोषित किए गए। कालीचरण ने भी नौ मतों के अंतर से जीत हासिल की। सोमवार सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक खनेरी स्थित यूनियन कार्यालय में मतदान हुआ। अधिकृत चुनाव अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया पूरी करवाई। मतदान समाप्त होने के बाद शाम करीब चार बजे परिणाम घोषित किए गए।

चार पदाधिकारी पहले ही निर्विरोध चुने गए
यूनियन की कार्यकारिणी के चार पदों पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका था। इनमें विश्वनाथ को अध्यक्ष, अरुण रस्तोगी को उपप्रधान, विजय जोशी को सहसचिव और रविंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। इन पदों के लिए किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया था।

गोपाल सिंह बने बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन के नवनिर्वाचित प्रधान। स्रोत : यूनियन

गोपाल सिंह बने बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन के नवनिर्वाचित प्रधान। स्रोत : यूनियन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed