कोटखाई(रोहड़ू)।
वन विभाग कोटखाई ने सरस्वती विद्या मंदिर कोटखाई में वन्यजीव संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान विद्यार्थियों को नाटक और पेंटिंग के माध्यम से वन्यजीवों के संरक्षण, प्राकृतिक आवास की सुरक्षा और पर्यावरण संतुलन का महत्व समझाया गया। वन विभाग के कर्मचारियों ने नाटक प्रस्तुत कर वन्यजीव संरक्षण का संदेश दिया। बच्चों ने भी पेंटिंग के माध्यम से वन एवं वन्यजीवों के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम में भूप राम, वन रक्षक नितिन ठाकुर, राजेश सहित अन्य वन कर्मियों ने भाग लिया। वन मित्र सुजल आजाद, विवेक मिस्टा, कार्तिक लदैईक, पंकज, त्रिशूल, हिमांशु, इशांत, तनीषा, करीना, अर्पणा, पलक, नेहा, आंचल और हिमानी ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर वन विभाग कोटखाई के आरओ सुनील शर्मा सहित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षक भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।