{"_id":"6660649c09e1c7a0490fbc08","slug":"message-of-environmental-protection-world-environment-day-rampur-bushahr-awareness-rally-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-116929-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ के नारों से गूंजा रामपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ के नारों से गूंजा रामपुर
विज्ञापन
डीपीएस स्कूल झाकड़ी के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर तैयार किया पोस्टर। संवाद
विद्यार्थियों ने रैली निकाल कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, विभिन्न शिक्षण संस्थानों में छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण की ली शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रामपुर में छात्रों ने सड़कों पर उतर कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली। कन्या राजकीय उत्कृष्ट माध्यमिक पाठशाला रामपुर की छात्राओं ने स्कूल परिसर से पुराने बस अड्डे रामपुर तक रैली निकाली और लोगों को पर्यावरण के बारे में जागरूक किया। इस दौरान रामपुर बाजार पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ और जन-जन की यही पुकार, पेड़ लगाकर करो उधार के नारों से गूंज उठा। वहीं, डीएवी स्कूल रामपुर के विद्यार्थियों ने भी विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरुकता रैली निकाली। छात्रों ने रैली के माध्यम से लोगों से पर्यावरण सरंक्षण का आह्वान किया। प्रधानाचार्य अकलुष महाजन ने विद्यार्थियों को पर्यावरण का महत्व बताया। वहीं, शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल जगातखाना में भी विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर विद्यार्थियों और अध्यापकों ने जगातखाना में रैली निकाली। स्कूल प्रबंध निदेशक मधु नेगी ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी। दिल्ली पब्लिक स्कूल झाकड़ी में भी विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। स्कूल में विशेष सुबह की सभा के मुख्य आकर्षण एक सुंदर नृत्य प्रदर्शन, पर्यावरण पर समूह गीत, प्रतिज्ञा, भाषण और शिक्षकों को पर्यावरण संदेशों पर डिजाइन किए गए बैज का वितरण किया गया। बुशहर बीएड संस्थान नोगली में विश्व पर्यावरण दिवस की धूम रही। चारों सदन के करीब 170 छात्र और छात्राओं ने 32 प्रजातियों के पौधों को संस्थान के परिसर में पौधरोपण किया। ड्रेकेना, ट्रेइफा, स्नेक प्लांट, तुलसी, पुदीना, एलोवेरा, चाट पत्थर, मेरीगोल्ड और लिली सहित अन्य फूलों की प्रशिक्षुओं ने प्रदर्शनी लगाई। इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष पवन आनंद, कोषाध्यक्ष हितेंद्र गुप्ता, सचिव ई, राजीव शर्मा और प्राचार्य डॉ. तिलक राज भारद्वाज सहित कई अन्य मौजूद रहे।
वहीं, सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड/एमएड संस्थान में विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानाचार्या सीमा भारद्वाज ने छात्र-छात्राओं को विश्व पर्यावरण दिवस की महत्ता बताई। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. मुकेश शर्मा ने भी प्रशिक्षुओं को संबोधित किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कशोली में प्रधानाचार्य ने छात्रों की जागरुकता रैली को रवाना किया। वहीं, लूहरी हाइड्रो इलेक्ट्रिकल प्रोजेक्ट पटेल इंजीनियरिंग ने भी नीरथ में प्रोजेक्ट साइट पर रीठा, कड़ीपत्ता, नीम और आम सहित कई प्रजाति के पौधे रोपे। पटेल इंजीनियरिंग महाप्रबंधक रविंद्र कुमार ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे रोपण करना बहुत जरूरी है। वहीं गोल्डन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बागीपुल में पर्यावरण संरक्षण को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।