{"_id":"69b00949b177c4d17a08614d","slug":"meritorious-students-were-honored-in-saraswatinagar-college-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-155750-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सरस्वतीनगर काॅलेज में मेधावी विद्यार्थी किए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सरस्वतीनगर काॅलेज में मेधावी विद्यार्थी किए सम्मानित
विज्ञापन
सरस्वतीनगर काॅलेज में वार्षिक समारोह के दौरान उपस्थित स्टाफ और विद्यार्थी। संवाद
. काॅलेज में धूमधाम से मनाया वार्षिक पारितोषिक समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय सरस्वतीनगर में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. दीपक ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. योगिता बंदटा और प्रो. दीक्षा चौहान ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. मोनिका रैना ने स्वागत भाषण से किया। प्राचार्य डॉ. पूनम मेहता ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर महाविद्यालय के संगीत विभाग के विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाें से समां बांधा।अंत में मुख्य अतिथि ने शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यूथ फेस्टिवल प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल करने पर काॅलेज की वोकल म्यूजिक और फोक ऑर्केस्ट्रा टीम को पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त सुशांत कोटवी को राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से गणतंत्र दिवस परेड कैंप में भाग लेने के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। शैक्षणिक क्षेत्र में बीएससी तृतीय वर्ष की ऋतु राजटा, बीएससी द्वितीय वर्ष की जाह्नवी, बीएससी प्रथम वर्ष की प्रियांशी और बीकॉम तृतीय वर्ष की शिवानी को सम्मानित किया गया। साथ ही बीकॉम द्वितीय वर्ष की सिमरन बसनेट, बीकॉम प्रथम वर्ष की कामाक्षी, बीए तृतीय वर्ष की दीक्षा, बीए द्वितीय वर्ष की इशिका और बीए प्रथम वर्ष की आंचल को सम्मानित किया गया। इनके अलावा बीसीए तृतीय वर्ष की कशिश, बीसीए द्वितीय वर्ष के सुशांत, बीसीए प्रथम वर्ष की आरती बसनेट, बीवॉक तृतीय वर्ष की उर्वशी और बीवॉक द्वितीय वर्ष के आतिश को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त एमकॉम चौथे सेमेस्टर की सुनीता ठाकुर, एमए हिस्ट्री चौथे सेमेस्टर के आयुष, एमए पॉलिटिकल साइंस चौथे सेमेस्टर की पारुल शर्मा, एमए हिंदी चौथे सेमेस्टर की नितिका, एमए अंग्रेजी चौथे सेमेस्टर के राहुल रेसटा को भी शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया। खेलकूद के क्षेत्र में छात्र वर्ग वॉलीबाल टीम के कप्तान रितिक जाल्टा, शूटिंग में अंकित, बॉक्सिंग में कप्तान काव्या, टेबल टेनिस में चेतन को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में सीएससीए प्रधान मनीषा ने सभी का आभार व्यक्त किया।