फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Meritorious students were honored in Aani College

Rampur Bushahar News: आनी कॉलेज में मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Tue, 17 Mar 2026 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Meritorious students were honored in Aani College
आनी कॉलेज में आयोजित वा​र्षिक समारोह में मेधावियों को सम्मानित करते अति​थि। संवाद
छात्र-छात्राओं ने लोकनृत्य, गीत-संगीत और नाट्य प्रस्तुतियों ने मोहा मन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया। समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बना दिया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं की लोकनृत्य, गीत-संगीत और नाट्य प्रस्तुतियों ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे, जबकि कांग्रेस नेता परसराम विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दायक राम ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान सत्र 2024-25 के परीक्षा परिणाम भी घोषित किए गए। बीए प्रथम वर्ष में मीनाक्षी देवी ने 85.2 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि रजनीका दूसरे और निशा ठाकुर तीसरे स्थान पर रहीं। बीकॉम प्रथम वर्ष में ईशा ने प्रथम, तमन्ना ठाकुर ने द्वितीय और मुस्कान ने तृतीय स्थान हासिल किया। बीए द्वितीय वर्ष में रंजना कौशल ने 81.7 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि यशवर्धी दूसरे और नेहा तीसरे स्थान पर रहीं। बीकॉम द्वितीय वर्ष में मनोज कुमार ने प्रथम, राहुल ने द्वितीय और अंकुर शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बीए तृतीय वर्ष में पवन कुमार ने 82.5 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अक्षय कुमार दूसरे और अंशिका शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। बीकॉम तृतीय वर्ष में पलक ने प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। मुख्य अतिथि ने सभी मेधावियों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि बुद्धि सिंह ठाकुर ने कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने शिक्षा को समाज और राष्ट्र के विकास की आधारशिला बताते हुए विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर दलीप जोशी, सत्य प्रकाश, अशोक कुमार, रोकी ठाकुर, योगेंद्र योगी, एसएमसी अध्यक्ष जवाहर लाल ठाकुर, महाविद्यालय के प्राध्यापक सहित अन्य उपस्थित रहे।

आनी कॉलेज में आयोजित वार्षिक समारोह में मेधावियों को सम्मानित करते अतिथि। संवाद

आनी कॉलेज में आयोजित वार्षिक समारोह में मेधावियों को सम्मानित करते अतिथि। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article