फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Men's volleyball competition was organized in Juri

Rampur Bushahar News: अढाल रोहड़ू की टीम ने मैच जीत कर अगले दौर में किया प्रवेश

Sat, 07 Jun 2025 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यूरी में पुरुष वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। ज्यूरी में शहीद पवन धंगल मेमोरियल खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन पुरुष वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता करवाई गई। अढाल रोहड़ू और मतियाना के बीच मुकाबले हुए। इसमें अढाल रोहडू की टीम ने 3- 1 से मैच जीत कर अगले दौर में प्रवेश किया। दूसरा मैच सीमा कॉलेज रोहड़ू और सुराचली लायंस जुब्बल के बीच खेला गया। इसमें सुराचली लायंस जुब्बल ने जीत हासिल की। तीसरा मैच शहीद पवन धंगल यूनाइटेड क्लब ज्यूरी ए और आईटीबीपी 43 वीं बटालियन के बीच खेला गया। यह मैच शहीद पवन धंगल यूनाइटेड क्लब ज्यूरी ए ने 3- 0 से जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया। यूनाइटेड क्लब ज्यूरी के कोषाध्यक्ष एवं प्रेस सचिव अभिषेक नेगी ने बताया 8 जून रविवार को पुरुष और महिला वॉलीबाल के फाइनल मैच खेले जाएंगे। महिलाओं की लोकनृत्य और रस्साकशी प्रतियोगिताओं के बाद समापन समारोह होगा। उन्होंने बताया कि समापन समारोह के बाद क्लब की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। व्यापार मंडल ज्यूरी के प्रधान सहित कार्यकारिणी के सदस्य विजेताओं को इनाम बांटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed