{"_id":"6aef13eae35fd928f20d6825","slug":"memorandum-to-mla-rampur-hp-news-c-178-1-ram1009-174393-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: न्यू कांप्लेक्स सिस्टम के विरोध में प्राथमिक शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: न्यू कांप्लेक्स सिस्टम के विरोध में प्राथमिक शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
23 सितंबर 2025 की अधिसूचना वापस लेने की उठाई मांग
विधायक ने विधानसभा में मुद्दा उठाने का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश (कुल्लू)। न्यू कांप्लेक्स सिस्टम के विरोध में राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खंड निरमंड के प्रतिनिधिमंडल ने खंड अध्यक्ष संदेश ठाकुर के नेतृत्व में आनी विश्राम गृह में विधायक लोकेंद्र कुमार से मुलाकात की। इस दौरान संघ ने 23 सितंबर 2025 को जारी अधिसूचना के विरोध में विधायक को ज्ञापन सौंपकर इसे वापस लेने की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक के समक्ष न्यू कांप्लेक्स सिस्टम की खामियों को रखते हुए कहा कि यह व्यवस्था प्राथमिक शिक्षकों के अस्तित्व, सम्मान और अधिकारों से जुड़ा विषय है। संघ लंबे समय से इस अधिसूचना के विरोध में संघर्ष कर रहा है और इसे पूरी तरह वापस लिए जाने तक अपना आंदोलन जारी रखेगा। संघ ने विधायक से आगामी विधानसभा सत्र में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाने का आग्रह किया। खंड के जिला उपाध्यक्ष गोपाल चौहान ने बताया कि प्राथमिक शिक्षक संघ अपने अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्षरत है। उन्होंने कहा कि अधिसूचना वापस लेने तक संघ की लड़ाई जारी रहेगी। विधायक लोकेंद्र कुमार ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि आगामी विधानसभा सत्र में इस मुद्दे को उठाएंगे। उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षकों की यह जायज मांग है और वह इस संघर्ष में उनके साथ मजबूती से खड़े हैं। इस मौके पर मीरा बिष्ट, कला जिस्टू, चेतना बनयाल, नीलम प्रकाश, अरुण विमल, संजय दत्त, वेद शर्मा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।