फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   member committee of SFI Reckong Peo formed

Rampur Bushahar News: मानव प्रकाश को अध्यक्ष और प्रियांश को सौंपी सचिव की कमान

Fri, 18 Sep 2026 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
एसएफआई रिकांगपिओ की 21 सदस्यीय कमेटी का हुआ गठन
विज्ञापन


रामपुर बुशहर।
स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) रिकांगपिओ इकाई का 17वां इकाई सम्मेलन संपन्न हो गया। सम्मेलन का शुभारंभ एसएफआई हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पूर्व सचिव कॉमरेड अनिल ने किया। सम्मेलन के बाद इकाई की 21 सदस्यीय नई कमेटी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। नई कमेटी में कॉमरेड मानव प्रकाश को इकाई अध्यक्ष और कॉमरेड प्रियांश को इकाई सचिव चुना गया। इस दौरान पूर्व सचिव ने विद्यार्थियों से लोकतांत्रिक अधिकारों और समान, वैज्ञानिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की रक्षा के लिए संगठित होने का आह्वान किया। सम्मेलन के पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित एसएफआई शिमला जिला अध्यक्ष विवेक नेहरा ने सम्मेलन की कार्यवाही का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में शिक्षा और छात्र अधिकारों पर बढ़ते हमलों के विरुद्ध छात्रों की व्यापक एकजुटता समय की मांग है। उन्होंने संगठन को कॉलेज परिसर में और अधिक सक्रिय बनाने, प्रत्येक छात्र तक एसएफआई के संघर्षों और विचारों को पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed