फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Meeting regarding apple season, rates fixed, SDM Rampur Nishant Tomar, Rampur Bushahr, Shimla

Rampur Bushahar News: दिल्ली का 90 पैसे और चंडीगढ़ का 1.50 रुपये सेब भाड़ा तय

Fri, 28 Jun 2024 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
सेब सीजन को सफलतापूर्वक निपटाने में बेहतर समन्वय स्थापित करें सभी विभाग : तोमर
विज्ञापन

सीजन को लेकर एपीएमसी को दिए तत्पर रहने के निर्देश
एसडीएम निशांत तोमर ने सेब उत्पादकों और वाहन मालिकों से बैठक कर जानीं समस्याएं

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। जुलाई माह से शुरू होने वाले सेब सीजन को बेहतर तरीके से संपन्न करवाने में सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें। वहीं, सेब सीजन में बागवानों से होने वाली धोखाधड़ी से निपटने के लिए एपीएमसी भी तत्परता से कार्य करे। उपमंडलाधिकारी रामपुर निशांत तोमर ने शुक्रवार को आयोजित बैठक के दौरान यह निर्देश दिए। उन्होंने सेब सीजन को सुचारु रूप से चलाने को लेकर की जाने वाली व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पहाड़ की आर्थिकी का मुख्य स्रोत सेब उत्पादन है। ऐसे में बागवानों की सुविधाओं को देखते हुए सीजन को सुचारु रूप से चलाने के लिए सभी विभाग का सहयोग जरूरी है। एसडीएम कार्यालय रामपुर में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, बागवान और ट्रक ऑपरेटर यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में रामपुर से सेब दिल्ली और चंडीगढ़ मंडी भेजने के रेट तय किए गए। इस दौरान निर्णय लिया कि इस वर्ष भी बीते वर्षों की तरह रामपुर से दिल्ली का प्रति क्विंटल प्रति किलोमीटर भाड़ा 90 पैसे रहेगा, जबकि चंडीगढ़ मंडी के लिए प्रति क्विंटल प्रति किलोमीटर भाड़ा 1.50 रुपये निर्धारित किया है। बैठक में खस्ताहाल सड़कों का मुद्दा उठा, लेकिन इसके लिए कोई ठोस रणनीति नहीं बन पाई। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी बैठक के नहीं पहुंचे थे। बैठक में बताया गया कि सराहन, 15/20 क्षेत्र, नरैंण बाहली, ननखड़ी, 12/20 क्षेत्र, दरकाली क्षेत्र सड़कों की हालत लंबे समय से खस्ताहाल है। ऐसे में सेब सीजन के दौरान बागवानों और वाहन चालकों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ेंगी। बैठक में बागवानों और ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने सेब सीजन से पूर्व सड़कों को दुरुस्त करने की मांग उठाई। वहीं, बैठक में उपमंडलाधिकारी ने एनएच प्राधिकरण को भी फटकार लगाई कि गत वर्ष जो बरसात से एनएच जगह-जगह क्षतिग्रस्त हुआ था, वो भी अभी तक दुरुस्त नहीं हो पाया है। यहां तक कि सड़क धंसने से जो प्वाइंट जोखिम भरा बन गया है, वहां भी एनएच कोई कार्य नहीं कर रहा। तोमर ने सेब सीजन के दौरान बिजली, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से चलाने के विभागों को निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने एपीएमसी को रामपुर में कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर बागवान संघ के अध्यक्ष अविनाश कायथ, दर्शनदास ठाकुर, आरटीओ जसपाल नेगी, बागवानी विषय विशेषज्ञ डॉ. अश्वनी चौहान, बीडीओ शीला देवी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


एनएच पर रेत रोड़ी उतारी तो होगा चालान

बैठक में नगर परिषद रामपुर के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी नेशनल हाईवे पांच पर बेतरतीब ढंग से रेत-रोड़ी उतार रहा है, उनके भारी भरकम चालान काटे जाएं। एसडीएम तोमर ने कहा कि बेतरतीब ढंग से रेत-रोड़ी उतारने के कारण ही सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। वहीं, उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को निर्देश दिए कि जहां भी सड़क टूटी है, वहां वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए उचित इंतजाम किए जाएं और रेडियम पट्टी लगाई जाए ताकि चालकों को रात में वाहन चलाना सुरक्षित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed