{"_id":"5e8f2a648ebc3e775269bff0","slug":"meeting-rampur-hp-news-sml3299722124","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालकों के लिए क्वारंटीन सेंटर बनाने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालकों के लिए क्वारंटीन सेंटर बनाने के दिए निर्देश
विज्ञापन
एसडीएम रामपुर नरेद्र चौहान की अध्यक्षता में सेब सीए कंपनियों और ट्रक युनियन के साथ बैठक की अध्यक
- फोटो : RAMPUR-HP
कुमारसैन(रामपुर बुशहर)। क्षेत्र में सीए स्टोर पर कोरोना महामारी के दौरान नियमों की अनदेखी की खबर छपने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। उपमंडल कुमारसैन के बीथल में एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में प्रशासनिक अधिकारियों, सेब सीए स्टोर कंपनियों और ट्रक यूनियन के साथ अहम बैठक आयोजित की गई।
एसडीएम नरेंद्र चौहान ने कहा कि इस समय सभी लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। फलों की सप्लाई पर सरकार ने छूट दे रखी है, लेकिन बाहरी राज्यों से लौटकर आ रहे ट्रक चालकों में संक्रमण फैलने की संभावना बनी रहती है। ऐसे में जरूरी है कि क्वारंटीन सेंटर बनाकर उनके स्वास्थ्य की जांच सहित रहने, खाने, नहाने, शौचालय की सुविधा सेब कंपनियां और ट्रक यूनियन आपसी तालमेल से मुहैया कराएं। सेब कंपनियां ट्रकों को सैनिटाइज करें और ट्रक चालकों, स्टोरों में काम करने वाले प्रवासी मजदूरों और अन्य कर्मचारियों की भी नियमित जांच सुनिश्चित की जाए और सरकार की ओर से जारी कोरोना नियमावली का पालन करें। ट्रक चालकों को शिफ्टों में भेजा जाए। पहली शिफ्ट 15 दिन तक चले, उसके बाद चालकों को 14 दिन के क्वारंटीन में रखें और उस दौरान दूसरी शिफ्ट के चालक 15 दिनों तक चलें। ये सिलसिला जारी रखें और इस दौरान स्वास्थ्य जांच में किसी चालक को कोई खांसी, बुखार, जुकाम का लक्षण दिखे तो उसे तुरंत क्वारंटीन करें। गौरतलब है कि जनप्रतिनिधियों ने मीडिया के माध्यम से सेब कंपनियों पर लापरवाही के आरोप लगाए थे, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया और कंपनियों और यूनियन को दिशा निर्देश जारी किए। बैठक में डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने कहा कि यदि कोई भी नियमों का पालन नहीं करेगा तो उसके खिलाफ मुकदमा चलाया जाएगा।
इस मौके पर तहसीलदार कुमारसैन सुनील कायथ, नायब तहसीलदार कोटगढ़ प्यारे लाल शर्मा, अदानी स्टोर, बीजा स्टोर, जेमट्री स्टोर टिक्कर के एमडी सहित ट्रक ऑपरेटर यूनियन बीथल के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
-