फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Meeting on preparations for Independence Day celebrations in Nirmand

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों देशभक्ति गीत और भाषण करेंगे प्रस्तुत

Mon, 10 Aug 2026 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
निरमंड में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों पर बैठक, भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार
विज्ञापन

निरमंड (कुल्लू)। स्वतंत्रता दिवस समारोह के भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर निरमंड में बैठक हुई। यह बैठक एसडीएम डॉ. जगदीप सिंह राठौर की अध्यक्षता में पंचायत समिति सभागार में हुई। इसमें नगर पंचायत प्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों और क्षेत्र के सरकारी एवं निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह, गरिमा और देशभक्ति के माहौल में मनाया जाएगा। समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ ही विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। स्कूली विद्यार्थियों की ओर से आकर्षक मार्च पास्ट, देशभक्ति गीत और भाषण प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य प्रस्तुतियां भी होंगी। इन आयोजनों से क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बनेगा। एसडीएम ने बताया कि समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाएं देने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों तथा अन्य व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। विशेष रूप से श्रीखंड महादेव कैलाश यात्रा के सफल संचालन में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को सम्मान मिलेगा। हाल ही में संपन्न पंचायती राज चुनावों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा। बैठक में विभिन्न विभागों को आवश्यक जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। लोक निर्माण विभाग को खेल परिसर निरमंड तक जाने वाले सड़क मार्ग को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। जल शक्ति विभाग को पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का कार्य सौंपा गया। विद्युत विभाग को समारोह के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने की जिम्मेदारी दी गई है। विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को विद्यार्थियों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मार्च पास्ट का नियमित अभ्यास करवाने के निर्देश दिए गए। पुलिस विभाग को स्कूली बच्चों के मार्च पास्ट का प्रशिक्षण एवं अभ्यास करवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में तहसीलदार रजत शर्मा, नगर पंचायत निरमंड की अध्यक्षा सपना शर्मा और थाना प्रभारी निरमंड गोपाल ठाकुर उपस्थित रहे। वन परिक्षेत्र अधिकारी अर्सू विनोद नेगी और कोमल ठाकुर भी इस अवसर पर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed