फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Meeting of the Himachal Pradesh Road Transport Pensioners' Welfare Association, Rohru Unit

Rampur Bushahar News: एचआरटीसी पेंशनरों की लंबित मांगों पर जल्द बैठक बुलाने की मांग

Wed, 07 Oct 2026 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन रोहड़ू इकाई की बैठक बुधवार को रोहड़ू बस स्टैंड में अध्यक्ष नागरू राम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों और समस्याओं पर चर्चा की गई। संगठन ने एचआरटीसी पेंशनरों के करीब 12 करोड़ रुपये के लंबित चिकित्सा बिलों का भुगतान करने और 10 तारीख से पहले पेंशन जारी करने की प्रक्रिया के लिए सरकार और निगम प्रबंधन का आभार जताया। संगठन ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी पेंशनरों को समय पर पेंशन का भुगतान सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता व्यवस्था की जाएगी। संगठन ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से पेंशनरों की लंबित समस्याओं के समाधान के लिए जल्द बैठक बुलाने की मांग की। संगठन की प्रमुख मांगों में तीन प्रतिशत लंबित महंगाई भत्ता, एरियर, पे मैट्रिक्स के आधार पर पेंशन का पुन: संशोधन, 5, 10 और 15 प्रतिशत पेंशन वृद्धि का एरियर और सरकारी सेवानिवृत्त कर्मचारियों की तर्ज पर समय-समय पर जारी पेंशन एरियर का भुगतान शामिल है। संगठन ने कहा कि एरियर के नाम पर 75 वर्ष से कम आयु के एचआरटीसी के करीब 9,000 पेंशनरों को अभी तक कोई भुगतान नहीं किया गया है। इस मामले में भी सरकार से शीघ्र निर्णय लेने की मांग की गई। बैठक में नरेण सिंह, जिशन लाल, चंदन सिंह, बलभाद्र, चंदर सिंह, उत्तम ठाकुर, नैन सिंह, निर्मला देवी, रत्ना देवी, मदन राम, राजेंद्र सिंह और पूनम देवी सहित अन्य पेंशनर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed