Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   meeting in rampur

Rampur Bushahar News: पंचायतों की आवाज बनेगी प्रधान परिषद, रामपुर को जिला बनाने की मांग

Sat, 07 Nov 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीण कामगारों को रोजगार देने और पंचायत में ग्रेडिंग-पैकिंग हाउस स्थापित करने पर मंथन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पंचायत समिति हॉल रामपुर में परिषद के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल की अध्यक्षता में मासिक बैठक में रामपुर बुशहर को जिला बनाने की मांग सहित पंचायतों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक का संचालन परिषद के सचिव अश्वनी शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि विकास खंड की सभी पंचायतों को एक मंच पर लाकर उनकी समस्याओं को सामूहिक रूप से प्रशासन और सरकार के समक्ष उठाना परिषद का मुख्य उद्देश्य है। बैठक में परिषद की मासिक बैठक नियमित रूप से कराने का निर्णय लिया गया, ताकि पंचायतों के विकास कार्यों और प्रशासनिक समस्याओं की निरंतर समीक्षा हो सके। पंचायत प्रधानों ने कहा कि रामपुर का भौगोलिक क्षेत्र काफी विस्तृत है और कई पंचायतें दुर्गम एवं दूरदराज क्षेत्रों में स्थित हैं। ऐसे में प्रशासनिक कार्यों के लिए जिला मुख्यालय शिमला पहुंचने में लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी पंचायतों के सहयोग से संयुक्त मांग पत्र तैयार कर मुख्यमंत्री और संबंधित अधिकारियों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में वीबी-राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी चर्चा हुई। परिषद ने पार्ट टाइम वर्कर्स, मिड-डे मील वर्कर्स, आंगनबाड़ी वर्कर्स और आउटसोर्स कर्मचारियों को भी नियमानुसार योजना के तहत काम उपलब्ध करवाने की संभावनाओं पर विचार किया। किसानों और बागवानों की सुविधा के लिए विकास खंड की प्रत्येक पंचायत में ग्रेडिंग एवं पैकिंग हाउस स्थापित करने की योजना तैयार करने पर सहमति बनी। बैठक में पंचायतों की वित्तीय, प्रशासनिक एवं विकासात्मक समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक कार्ययोजना बनाने का निर्णय भी लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर राजकांता शर्मा, होशियार मेहता, जय सिंह, पदमा कोंग, दीप कुमार, केशव राम, फूला सिंह, संगीता, रचना भंडारी, बीना मेहता, गोपु राम सहित विभिन्न प्रधान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed