{"_id":"61a38ee5a640ae79416a9f19","slug":"medical-camp-held-in-rohru-kutada-rampur-hp-news-sml391681726","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहड़ू के कुटाड़ा में जांचा लोगों का स्वास्थ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहड़ू के कुटाड़ा में जांचा लोगों का स्वास्थ्य
विज्ञापन
रोहड़ू। विकास खंड रोहड़ू के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुटाडा़ के प्राइमरी हेल्थ सेंटर में आयुष विभाग हिमाचल प्रदेश द्धारा बहुउद्देशीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आयुर्वेदिक, होम्योपैथी और यूनानी पद्धति के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्धारा रोगियों की निशुल्क जांच की गई। तथा जरूरतमंद रोगियों को निशुल्क औषधियां भी वितरित की गई। निशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर से क्षेत्र के लगभग 500 से अधिक रोगी लाभान्वित हुए।
शिविर में मुख्य रुप से विशेषज्ञ डॉक्टरों तथा आयुष पैरामेडिकल की टीम में जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ पवन, उपमंडलीय आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ दिलीप ठाकुर, डॉ राजेश, डॉ अख्तर अब्बास, डॉ लक्ष्मी कांत, डॉ प्रियंकक्षा, डॉ शशिमाला मच्छान, डॉ रितु बांष्टू ने रोगियों का उपचार किया।
इस दौरान आयुष विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक डॉ तेजस्वी आजाद, प्रधान ग्राम पंचायत कुटाडा़ सुरेंद्र चौहान, उपप्रधान राज यशवंत मच्छान विशेष रुप से मौजूद रहे। प्राइमरी हेल्थ सेंटर कुटाडा़ के सभी कर्मचारियों तथा स्थानीय लोगों ने इस शिविर को सफल बनाने में अपना भरपूर सहयोग दिया।