फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Mata kasta

Rampur Bushahar News: कश्टा मेले के दूसरे दिन देवनाटी पर झूमे ग्रामीण

Sun, 09 Nov 2025 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने लिया भाग
विज्ञापन

माता पछला के आगमन में मेले का किया जा रहा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। कश्टा गांव में मां पछला के आगमन पर आयोजित मेले का दूसरे दिन पारंपरिक देवनाटी की रंगत में सराबोर रहा। सुबह से ही गांव के चौगान में सैकड़ों महिला और पुरुष एकत्रित हुए। वे देव संस्कृति से ओतप्रोत देवनाटी की थाप पर देर शाम तक नृत्य करते रहे। स्थानीय वाद्य यंत्रों की धुनों के बीच क्षेत्रवासियों ने न केवल नाटी डाली, बल्कि अपनी समृद्ध लोक परंपरा के संरक्षण का संदेश भी दिया।

मेला कमेटी के प्रधान पूर्ण ठाकुर ने बताया कि इस वर्ष का आयोजन विशेष है। छह वर्ष बाद कश्टा गांव में देहुरी क्षेत्र की माता पछला पधारी हैं। कश्टा गांव माता का मायका माना जाता है। साल 2019 के बाद माता के आगमन ने पूरे क्षेत्र में विशेष उत्साह का संचार किया है। माता के लाव-लश्कर के गांव पहुंचते ही श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया। हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और माता के दर्शन किए। दूसरे दिन देवनाटी का आयोजन मुख्य आकर्षण बना। इसमें युवा, बुजुर्ग और महिलाओं ने एक साथ भाग लेकर सांस्कृतिक एकता का परिचय दिया। मेला परिसर में सुबह से देर शाम तक रौनक बनी रही। श्रद्धालुओं ने इसे क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर को पुनर्जीवित करने वाला महत्वपूर्ण अवसर बताया। तीन दिवसीय कश्टा मेला स्थानीय परंपराओं, देव संस्कृति और सामुदायिक एकजुटता का प्रतीक बनकर उत्साह के साथ मनाया रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed