फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Many issues were raised in the meeting of Sainik Welfare Board, Shimla

Rampur Bushahar News: वीर नारियों का हाउस टैक्स किया जाए माफ

Thu, 26 Feb 2026 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Many issues were raised in the meeting of Sainik Welfare Board, Shimla
रामपुर में कैलाश भूतपूर्व सैनिक यूनियन की बैठक में मौजूद सदस्य। संवाद
सैनिक कल्याण बोर्ड शिमला की बैठक में उठे कई मुद्दे
विज्ञापन

निदेशक लेफ्टिनेंट कमांडर अतुल चम्याल ने समस्याओं को गंभीरता से सुना
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। सैनिक कल्याण बोर्ड शिमला की बैठक जल शक्ति विभाग रामपुर के रेस्ट हाउस खोपड़ी में कैप्टन रवि राज कायथ की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शिमला और किन्नौर पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के निदेशक लेफ्टिनेंट कमांडर अतुल चम्याल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में प्रमुख मांग उठाई गई कि युद्धकाल में शहीद हुए सैनिकों की वीर नारियों का हाउस टैक्स माफ किया जाए। क्योंकि अन्य राज्यों में भी वीर नारियों का टैक्स माफ किया जाता है। बैठक में पूर्व सैनिक कल्याण यूनियन के पदाधिकारी, पूर्व सैनिक और वीर नारियों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिकों और वीर नारियों से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की गई, जिनमें से कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। बैठक में रामपुर बुशहर में एक सामुदायिक भवन के निर्माण के प्रस्ताव पर भी विचार-विमर्श हुआ। साथ ही पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को आ रही अन्य समस्याओं को लेकर भी चर्चा की गई। निदेशक लेफ्टिनेंट कमांडर अतुल चम्याल ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। बैठक में रामपुर सहित अन्य क्षेत्रों के पूर्व सैनिकों और आश्रित वीर नारियों ने भाग लिया। पूर्व सैनिक कल्याण यूनियन रामपुर के पदाधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। पूर्व सैनिक कल्याण यूनियन रामपुर बुशहर के सचिव सेवानिवृत्त हवलदार गोपू राम राणा ने कहा कि इस अवसर पर ईसीएचएस झाकड़ी की मेडिकल टीम की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया। डॉ. ऋषभ के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article