{"_id":"66797134e902f78f0104b3bb","slug":"mandhol-school-anger-over-transfer-of-principal-rohru-shimla-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-117874-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: मंढोल स्कूल से प्रधानाचार्य का तबादला करने अभिभावक में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: मंढोल स्कूल से प्रधानाचार्य का तबादला करने अभिभावक में रोष
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री को लिखित पत्र भेजकर प्रधानाचार्य का तबादला रद्द करने की उठाई मांग, अभिभावकों ने मंढोल स्कूल में लंबे समय से तैनात शिक्षकों का तबादला करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। जुब्बल के वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मंढोल से प्रधानाचार्य का तबादला करने पर अभिभावकों में भारी रोष है। अभिभावकों ने शिक्षा मंत्री को पत्र भेजकर प्रधानाचार्य का तबादला रोकने का आग्रह किया है। अभिभावकों ने मांग उठाई है कि मंढोल स्कूल में लंबे समय से तैनात शिक्षकों का शीघ्र से शीघ्र तबादला किया जाए। मंढोल पंचायत उपप्रधान प्रकाश चंद, सिकंदर खिमटा, रमेश चौहान, अभिभावक अमर सिंह, हेमराज, मन बहादुर, गणेश, मनोज, रमेश, प्रेम, चमन सिंह, प्रताप सिंह, प्रकाश जांगटा, प्रेम प्रकाश, गोवर्धन सिंह, लक्ष्मी, तुला राम, पलिंद्र सिंह, लाहोरी, सिंह, बालक राम, शारदा देवी, उर्मिला, फुला सिंह, सुरेंद्र, रमेश कुमार और टीना ने बताया कि प्रधानाचार्य के तबादले से ग्रामवासी और अभिभावक काफी आहत है। प्रधानाचार्य के नेतृत्व में स्कूल में पढ़ाई का अच्छा माहौल रहा। प्रधानाचार्य का स्कूल स्टाफ पर भी अच्छा नियंत्रण था। बच्चों की पढ़ाई के मामले में वह काफी अधिक ध्यान देते थे। अभिभावकों का आरोप है कि मंढोल स्कूल में कुछ शिक्षक 15 वर्षों से अधिक समय से तैनात हैं। इन शिक्षकों ने नेताओं के साथ मिलकर प्रधानाचार्य के तबादले का षड्यंत्र रचा। इस संबंध में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को लिखित पत्र सौंप दिया है। अभिभावकों ने मांग उठाई है कि बच्चों के हितों में प्रधानाचार्य का तबादला रद्द किया जाए। लंबे समय से स्कूल में तैनात शिक्षकों का तबादला किया जाए।