फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Man injured by bullet in Theog, case against gun owner

Rampur Bushahar News: ठियोग में गोली से घायल व्यक्ति, बंदूक के मालिक पर केस

Fri, 30 Aug 2024 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
ठियोग । ठियोग में बंदूक से गोली लगने से व्यक्ति के घायल होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को दिए बयान में उत्तराखंड के उत्तरकाशी, नौगांव निवासी बोहरा सिंह ने बताया कि ठियोग के शिरगुली निवासी प्रदीप कुमार के पास तीन घर हैं। एक शिरगुली गांव में और दो चंदाह गांव में। चंदाह गांव के एक मकान में वे अपने बेटे प्रेम और परिवार के साथ किराये पर रहते हैं। 20 अगस्त को उसका बेटा प्रेम घर पर था। इस दौरान मकान के मालिक प्रदीप कुमार ने प्रेम को फोन किया और उसे चंदाह के अपने घर से लाइसेंसी बंदूक शिरगुली लाने के लिए कहा। प्रेम मालिक के घर गया और वहां से उनकी माता से बंदूक लेकर शिरगुली की ओर निकल पड़ा। रास्ते में वह पैर फिसलने के कारण गिर पड़ा। इस दौरान बंदूक से अचानक गोली चल गई। कुछ छर्रे उसकी बाजू में लगे और खून बहने लगा। इस हादसे में वह गंभीर घायल हो गया। उन्होंने घायल प्रेम को आईजीएमसी शिमला पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बयान देने के लिए उसे अयोग्य घोषित किया। 29 अगस्त को प्रेम की हालत में सुधार हुआ। उसके बाद पुलिस ने प्रेम के बयान पर मामला दर्ज किया। पुलिस ने इस मामले में मालिक प्रदीप कुमार की लापरवाही पाई और देहा थाने में मामला दर्ज किया है। डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed