फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Make a habit of reading books and stay away from drugs

Rampur Bushahar News: किताबें पढ़ने की बनाएं आदत और नशे से रहें दूर

Tue, 15 Sep 2026 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Make a habit of reading books and stay away from drugs
पीएमश्री स्कूल आनी का जायजा लेते एसडीएम लक्ष्मण सिंह कनेट। संवाद
उपमंडलीय समिति ने पीएमश्री स्कूल की जांची व्यवस्थाएं. एसडीएम लक्ष्मण कनेट के की समीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। उपमंडलीय समिति ने मंगलवार को पीएमश्री स्कूल आनी का निरीक्षण और समीक्षा की। इस समीक्षा का नेतृत्व एसडीएम लक्ष्मण कनेट, प्रधानाचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कुल्लू सतीश और खंड परियोजना अधिकारी प्रधानाचार्य जवाहर ठाकुर के संयुक्त दल ने किया। प्रधानाचार्य शालू ठाकुर और पीएमश्री समन्वयक इंद्र ठाकुर ने वांछित जानकारी निरीक्षण दल को प्रदान की। एसडीएम लक्ष्मण कनेट ने प्रात:कालीन सभा में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पुस्तकालय में बैठकर नई-नई किताबें पढ़ने की आदत बनाने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही स्वच्छता की आदत विकसित करने और अध्यापकों का सम्मान करने पर बल दिया। निरीक्षण दल ने पाठशाला कक्षा कक्ष, कंप्यूटर लैब, अटल टिंकरिंग लैब, एस्ट्रोनॉमी लैब, एमडीएम हॉल, डिजिटल लाइब्रेरी, सिक्योरिटी और हेल्थकेयर प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया। विद्यार्थियों से प्रश्न भी पूछे। निरीक्षण दल ने इसके साथ एनईपी-2020 गतिविधियों, बुनियादी सुविधाओं, ग्रीन स्कूल पहल और सुरक्षा मानकों का जायजा लिया। अधिकारियों ने एसएमसी और शिक्षकों से भी पीएम श्री विद्यालय बनने के बाद आए परिवर्तनों के विषय में संवाद किया। एसएमसी अध्यक्ष अशोक ठाकुर, उपाध्यक्ष रीना ठाकुर, सदस्य ज्योति राम सहित सभी शिक्षकों ने पीएम श्री योजना को लाभप्रद माना। कहा कि इस योजना में आने के पश्चात जहां विद्यालय नामांकन में प्रतिवर्ष वृद्धि दर्ज की गई है तो वहीं विद्यार्थियों को शैक्षिक भ्रमण, कौशल शिक्षा, डिजिटल लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लासरूम, हर्बल गार्डन, इको क्लब फॉर मिशन लाइफ के माध्यम से अनुभवात्मक शिक्षा के अधिक अवसर प्राप्त हुए हैं। निरीक्षण दल की ओर से विद्यालय निरीक्षण के बाद पोर्टल पर प्रश्नावली भरकर रिपोर्ट अपलोड की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article