फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Mahatma Gandhi Regional Hospital, Khaneri, Rampur, Health Department

Rampur Bushahar News: खनेरी अस्पताल में उमड़ी भीड़, सीनियर सिटीजन के लिए नहीं था अलग काउंटर, बुजुर्ग हुए परेशान

Tue, 30 Jun 2026 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Mahatma Gandhi Regional Hospital, Khaneri, Rampur, Health Department
खनेरी अस्पताल में पर्ची काउंटर पर लगी कतारें। संवाद
छुट्टी के बाद अधिक संख्या में पहुंचे उपचार के लिए लोग
विज्ञापन

पर्ची काउंटर और ओपीडी में लगी लंबी कतारें
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर के खनेरी स्थित महात्मा गांधी क्षेत्रीय अस्पताल में रविवार और सोमवार की छुट्टी के बाद मरीज और तीमारदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। पर्ची काउंटर से लेकर ओपीडी के बाहर लंबी कतारें लग गईं। पर्ची बनवाने के लिए मरीजों और तीमारदारों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। अलग पर्ची काउंटर नहीं होने सीनियर सिटीजन को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। सीनियर सिटीजन की पर्ची भी महिलाओं के काउंटर पर बनाई जा रही थी। इस कारण लंबी कतार लगने से बुजुर्गों को परेशानी झेलनी पड़ी। उपचार करवाने कुमारसैन से पहुंचे सीनियर सिटीजन मंगतराम और रामपुर की यशोद्धा गौतम ने बताया कि पर्ची बनाने के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ी। सीनियर सिटीजन के लिए अलग काउंटर बनाना चाहिए। इसके अलावा भीड़ वाले दिनों में एक अन्य काउंटर स्थापित करना चाहिए। इतनी गर्मी में लंबे समय तक कतार में खड़े रहना मरीज और तीमारदारों की परेशानी बढ़ा देती है। वहीं, ओपीडी में भी मरीजों को अपनी बारी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। बता दें कि खनेरी अस्पताल चार जिलों के कई क्षेत्रों का मुख्य अस्पताल है। खनेरी अस्पताल में किन्नौर, कुल्लू, शिमला और मंडी जिले के दुर्गम क्षेत्रों के मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। उधर, अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रोशन कौंडल ने बताया कि कर्मचारी की कमी होने के कारण दिक्कत पेश आ रही है। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के स्थान पर कोई नई तैनाती नहीं की जा रही है, जिससे समस्या बढ़ गई है। कर्मचारी तैनात होते ही सीनियर सिटीजन के लिए नया पर्ची काउंटर खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article