फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Mahadev Dehla Una emerges as the winner in Kabaddi

Rampur Bushahar News: कबड्डी में महादेव देहला ऊना बना विजेता

Sun, 11 Oct 2026 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
बलिदानी श्याम सिंह भीखटा की स्मृति में नेरवा उत्सव खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
विज्ञापन


वॉलीबॉल में पंजाब पुलिस और नॉर्दर्न रेलवे रहा संयुक्त विजेता

संवाद न्यूज़ एजेंसी

नेरवा (चौपाल)। कारगिल युद्ध में देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर बलिदानी वीर चक्र विजेता श्याम सिंह भीखटा की स्मृति में दो दिवसीय नेरवा उत्सव खेलकूद प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। दो दिवसीय इस खेल महाकुंभ में कबड्डी और वॉलीबॉल की स्पर्धाएं आयोजित की गईं, जिनमें देश भर से आई चुनिंदा पांच-पांच शीर्ष टीमों ने अपना दमखम दिखाया। राउंड-रॉबिन आधार पर खेले गए मुकाबलों के बाद शीर्ष दो टीमों के बीच खिताबी भिड़ंत हुई। कबड्डी के फाइनल में महादेव देहला ऊना ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्कॉलर एकादशी पांवटा साहिब को पराजित कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मुकाबला बेहद कड़ा और रोमांचक रहा। वॉलीबॉल का फाइनल मुकाबला पंजाब पुलिस और नॉर्दर्न रेलवे के बीच कांटे की टक्कर वाला रहा। दोनों टीमों ने बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए एक-एक सेट अपने नाम कर लिया था। इसके बाद खेल के अंतिम चरण में खराब रोशनी के चलते मैच को आगे जारी रखना संभव नहीं हो सका। आयोजकों ने मुकाबला ड्रॉ घोषित कर दिया। निर्णायक समिति ने खेल भावना का सम्मान करते हुए पंजाब पुलिस और नॉर्दर्न रेलवे दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया। समापन समारोह में बलिदानी श्याम सिंह की माता देवकू देवी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस समारोह के अंत में मुख्य अतिथि माता देवकू देवी और आयोजन समिति ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article