फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   maa bhima kali temple decoreted for navratr

नवरात्र के लिए दुल्हन की तरह सजा मां भीमाकाली का दरबार

Wed, 06 Oct 2021 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
maa bhima kali temple decoreted for navratr
शरद नवरात्रों के लिए विशेष रूप से सजा मां भीमाकाली सराहन मंदिर। - फोटो : RAMPUR-HP
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। शारदीय नवरात्र के लिए मां भीमाकाली मंदिर सराहन को दुल्हन की तरह सजाया गया है। सजावट के लिए मंदिर को मुख्यद्वार से लेकर गर्भगृह तक फूलों की लड़ियां लगाई गई है। इससे मंदिर की शोभा देखते ही बन रही है। नवरात्र पर मंदिर में हजारों श्रद्धालु मां के दर्शनों के लिए आते हैं। इसको देखते हुए मंदिर न्यास ने नवरात्र से पहले मंदिर की सजावट का काम पूरा कर लिया है। बुधवार को मंदिर न्यास ओर से मंदिर अधिकारी बालक राम नेगी की अगुवाई में न्यास के कर्मचारियों ने दिन भर मंदिर को खूब सजाया।
विज्ञापन

इनसेट
मंदिर में सामाजिक दूरी का करना होगा पालन, गोलों में खड़े होंगे श्रद्धालु
वीरवार को शुरू होने वाली शारदीय नवरात्र में दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को कोरोना नियमों का पालन करना होगा। इस दौरान सामाजिक दूरी के लिए गोलों में ही खड़ा होना होगा। इसके साथ ही सैनिटाइजर और मास्क सभी का पालन करने के लिए ड्यूटी बांटी गई है।
विज्ञापन

हालांकि नवरात्रों के दौरान मंदिर में भंडारों के आयोजन पर भी प्रतिबंध रहेगा। मुख्य मंदिर में श्रद्धालुओं को कम संख्या में भेजा जाएगा। मंदिर न्यास के मंदिर अधिकारी बालक राम नेगी ने बताया मंदिर को सजाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। नवरात्रों से संबंधित सारी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम रामपुर और भीमाकाली मंदिर न्यास के उपाध्यक्ष यादविंद्र पॉल ने बताया नवरात्र में माता के मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है। माता को नए वस्त्र बनाकर पहना दिए गए हैं। नवरात्रों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हर साल की तरह पुलिस भी तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed