फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Luhri project distributed assistive devices to the disabled

Rampur Bushahar News: लूहरी परियोजना ने दिव्यांगों को बांटे सहायक उपकरण

Wed, 24 Jul 2024 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Luhri project distributed assistive devices to the disabled
लूहरी जल विद्युत परियोजना ने दिव्यांगजनों को बांटे आवश्यक उपकरण। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रामपुर बुशहर। लूहरी जल विद्युत परियोजना ने एसजेवीएन फाउंडेशन और एलिम्को मोहाली के मध्य हुए समझौता ज्ञापन के अनुसार, जिला कुल्लू और शिमला की प्रभावित पंचायतों के दिव्यांगों को सहायक उपकरण प्रदान किए। शिविरों में कुल 80 दिव्यांगों का चयन किया गया। इसी कड़ी में जिला कुल्लू के निरमंड डे केयर सेंटर, निरमंड, ग्राम पंचायत गड़ेज और नित्थर पंचायत के कुल 60 दिव्यांगों को मुफ्त सहायक उपकरण प्रदान किए गए। वहीं, जिला शिमला के तहत परियोजना प्रभावित पंचायतों दत्तनगर, निरथ, शमाथला, देलठ, करांगला, बड़ाच, भुट्टी, थानाधार और किरटी के 20 दिव्यांगों को निशुल्क सहायक उपकरण प्रदान किए गए। ये उपकरण लूहरी परियोजना चरण-1 के परियोजना प्रमुख सुनील चौधरी ने प्रदान किए। इस मौके पर राजेंद्र सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन), लेख राज, सहायक प्रबंधक (सीएसआर) और एलिम्को मोहाली के अधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed