फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Luhri project affected people stopped the work and protested, raising their demands

Rampur Bushahar News: लूहरी परियोजना प्रभावितों ने कार्य रुकवाकर किया प्रदर्शन, उठाईं मांगें

Fri, 24 Apr 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Luhri project affected people stopped the work and protested, raising their demands
लूहरी में आयोजित विरोध प्रदर्शन में प्रभावितों को संबोधित करते माकपा नेता राकेश सिंघा। स्रोत :
रोजगार, प्रदूषण और घरों में आई दरारों के मुआवजे को लेकर गरजे प्रभावित, नीरथ में समस्याओं को लेकर दिया धरना
विज्ञापन

बोले, जब तक मांगें पूरी नहीं हुई परियोजना का कार्य रहेगा ठप
सिंघा बोले, सरकार, प्रशासन और निगम समस्याओं के हल में नाकाम

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। हिमाचल किसान सभा लूहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को परियोजना प्रभावित किसानों की लंबित मांगों को लेकर नीरथ के समीप प्रदर्शन किया। प्रभावितों ने परियोजना का कार्य भी बंद किया। जब तक मांगें पूरी नहीं की जाएगी, परियोजना का कार्य बंद रखने का एलान किया है और प्रभावित धरने पर बैठे हैं। प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में किसानों ने भाग लिया और सरकार, प्रशासन, जल विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए हिमाचल किसान सभा राज्य महासचिव राकेश सिंघा, डॉ. ओंकार शाद, लूहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित कमेटी के महासचिव देवकी नंद, अध्यक्ष कृष्णा राणा, कपिल ठाकुर और प्रेम चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार, प्रशासन व सतलुज जल विद्युत निगम किसानों की मांगों व समस्याओं के समाधान करने में पूरी तरह से विफल रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को कई बार सतलुज जल विद्युत निगम के समक्ष रखा गया है और हर बार लिखित में समझौते भी हुए हैं, लेकिन सतलुज जल विद्युत निगम व प्रशासन पूरी तरह से इन समझौतों को लागू करने में असफल रहा है, जिस कारण प्रभावित किसानों में गुस्सा है। कहा कि यह परियोजना 2021 में बननी शुरू हुई थी। इस दौरान धूल और ब्लास्टिंग से फसल व मकानों को नुकसान हुआ था, जिसकी भरपाई सतलुज जल विद्युत निगम को करनी थी, लेकिन अभी तक फसल के नुकसान का मुआवजा कई पंचायतों में प्रभावितों को नहीं दिया गया है। जिन परिवारों ने इस परियोजना के निर्माण में अपनी जमीन दी है, उन 120 परिवारों को रोजगार के बदले, जो एक मुश्त राशि मिलनी थी, वो भी आज तक नहीं दी गई है।
विज्ञापन

लूहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित कमेटी के महासचिव देवकी नंद ने कहा कि हालांकि इस दौरान प्रशासन और परियोजना प्रबंधन के बीच बैठक भी हुई, लेकिन बेनतीजा रही। इसके बाद फैसला लिया कि जब तक मांगें पूरी नहीं की गई, धरना प्रदर्शन जारी रहेगा और परियोजना का कार्य भी बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में रणजीत ठाकुर, काकू कश्यप, अशोक, निहाल चंद, हरदयाल, गंगा राम, देवेंद्र, महेंद्र, सरोजना, कृष्ण, ऋषि, जोगिंद्र, वीरेंद्र, सुंदर, रेखा, ममता, कला देवी, रीचा, बविता, कमलेश, सविता, सुनीता और रंजना सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article