फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Lord Parshuram birth anniversary, meeting on Sunday, religious program, Rampur Bushahr

Rampur Bushahar News: भगवान परशुराम जन्मोत्सव में नोग घोड़ी की चार महाशक्तियां करेंगी शिरकत

Fri, 03 May 2024 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Lord Parshuram birth anniversary, meeting on Sunday, religious program, Rampur Bushahr
भगवान परशुरामजी जन्मोत्सव के पावन पर्व पर चार ठहरी की दैविक शक्तियां लेंगे भाग
10 मई को देवता साहिब दमुख डंसा मंदिर में आयोजित होगा भव्य कार्यक्रम, कल जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर होगी बैठक
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

डंसा (रामपुर बुशहर)। देवता साहिब दमुख डंसा मंदिर में 10 मई को भगवान श्री परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य पर नोग घोड़ी की चार महाशक्तियां एक साथ शिरकत करेंगी। जन्मोत्सव समारोह के सफल आयोजन को लेकर रविवार को बैठक होगी। भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भगवान परशुराम की स्थापित चार ठहरियां शनेरी, डंसा, लालसा और शिंगला की चार ठहरी नोग घोड़ी देव समिति की ओर से हर वर्ष श्रीपरशुराम जन्मोत्सव को बहुत बड़े पर्व के रूप में मनाए जाने का निर्णय पिछले साल लिया था। इसकेे अनुरूप आने वाले वर्षों में हर ठहरी में क्रमानुसार जन्मोत्सव कार्यक्रम मेला नोगवैली चार ठहरी के रूप में मनाया जाएगा। इसी सिलसिले में इस वर्ष का भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम दूसरी ठहरी डंसा में मनाया जा रहा है। यह आयोजन एक ऐतिहासिक पल है। त्रेतायुग में भगवान परशुराम ने चार ठहरियों की स्थापना की थी। पहली बार चार ठहरी पांच स्थानों में कहीं भी परशुराम जी का जन्मोत्सव एक पर्व के रूप मे मनाने की परंपरा चार ठहरियों मे शुरू हुई है। इस उपलक्ष्य में नोग घोड़ी की चार महाशक्तियां देवता साहिब जाहरुनाग शनेरी, देवता साहिब दोगणु लालसा, देवता साहब यगेश्वर महाराज शिंगला और देवता साहिब दमुख डंसा शिरकत करेंगे। समिति के महासचिव जीएल डमालू ने कहा कि कार्यक्रम के सिलसिले में आगामी रविवार को परशुराम जी मंदिर समिति डंसा की विशेष बैठक निर्धारित की गई है, जिसमें उक्त कार्यक्रम को सुचारु रूप से संपन्न करवाने को लेकर आगामी रूपरेखा तैयार की जाएगी।




वहीं, नोग घोडी चार ठहरी मंदिर समिति बहादुर लाल शर्मा और परशुराम मंदिर समिति डंसा खेलचंद नेगी सहित अन्य पदाधिकारियों ने सभी लोगों से इस महाआयोजन में भाग लेने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि इस धार्मिक अनुष्ठान में शरीक होकर नोग घोड़ी की चार महाशक्तियों का आशीर्वाद प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed