फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Lock hanging in PHC Chitkul

ट्रेनिंग पर चिकित्सक : ताले में बंद उपचार, भटक रहे बीमार

Tue, 25 Nov 2025 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Lock hanging in PHC Chitkul
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छितकुल में लटका ताला, चरमराई स्वास्थ्य सुविधाएं। संवाद - फोटो : credit
पीएचसी छितकुल में लटका ताला, मरीजों को उपचार के लिए जाना पड़ रहा 24 किलोमीटर दूर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय क्षेत्र किन्नौर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) छितकुल का एक मात्र चिकित्सक ट्रेनिंग पर चला गया है। इससे अस्पताल में ताला लटका हुआ है और मामूली सी बीमारी के उपचार के लिए भी मरीजों को भटकना पड़ रहा है। जिले के दुर्गम गांव छितकुल के हजारों की आबादी को प्राथमिक उपचार तक की सेवा नहीं मिल पा रही हैं। मरीजों को प्राथमिक उपचार के लिए छितकुल से 24 किलोमीटर दूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांगला के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। पूर्व प्रधान छितकुल मुकेश नेगी, पूर्व उप प्रधान अरविंद नेगी, तुलसीराम नेगी, नेहर नेगी, जय कुमार नेगी और सुरेश नेगी समेत कई अन्य ग्रामीणों ने कहा कि छितकुल सबसे दुर्गम पंचायत है। यहां चिकित्सक की स्थायी नियुक्ति होना बेहद जरूरी है। चिकित्सक का पद रिक्त होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से समय रहते प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छितकुल में स्थायी चिकित्सक की नियुक्ति करने की मांग उठाई है ताकि लोगों को घर द्वार उपचार की सुविधा मिल सके और उन्हें भटकना न पड़े।


चिकित्सक को दो-तीन दिनों के लिए ट्रेनिंग पर भेजा गया था। वीरवार से चिकित्सक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छितकुल में ही सेवाएं देंगे। --डॉ. बैंकट नेगी, बीएमओ सांगला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article