फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Lift irrigation scheme presented in the Nawar area

Rampur Bushahar News: नावर क्षेत्र में उठाऊ सिंचाई योजना की दी सौगात, किसानों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

Tue, 07 Apr 2026 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Lift irrigation scheme presented in the Nawar area
रोहहू उपमंडल के नावर क्षेत्र में पेयजल योजनाओ को लोकार्पण करते शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर। संवाद
मंत्री रोहित ठाकुर ने देवरीघाट-दरोटी उठाऊ पेयजल योजना काे भी किया समर्पित
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने रोहड़ू उपमंडल के नावर क्षेत्र में मंगलवार को विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दोगडा खड्ड से गढ़ाडी पंचायत पुजारली-4 तक निर्मित उठाऊ सिंचाई योजना का उद्घाटन किया। करीब 89 लाख रुपये की लागत से तैयार इस योजना से पुजारली-4 और करासा पंचायत के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। मंत्री ने कहा कि इस योजना से दो विधानसभा क्षेत्रों के किसानों को सिंचाई सुविधा मिलेगी, जिससे कृषि और बागवानी को बढ़ावा मिलेगा और उत्पादन में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि बागवानी के समग्र विकास के लिए मजबूत सड़क नेटवर्क जरूरी है। इसी दिशा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और पीडीएनए के तहत क्षेत्र में सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर रोहड़ू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा कि प्रदेश में वित्तीय चुनौतियों के बावजूद विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है ताकि आमजन को योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा भी की। शिक्षा मंत्री ने जल शक्ति मिशन के तहत देवरीघाट-दरोटी उठाऊ पेयजल योजना का भी लोकार्पण किया। करीब 1.82 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस योजना से पंचायत टिक्कर समेत आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि बागवानों के हित में यूनिवर्सल कार्टन योजना लागू की गई है, जबकि एमआईएस योजना के तहत किसानों को 160 करोड़ रुपये वितरित किए गए हैं। इसके बाद उन्होंने राजकीय उच्च विद्यालय खारला के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। इस पर लगभग 3.33 करोड़ रुपये लागत आएगी। इस दौरान मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। शिक्षा मंत्री ने प्रोत्साहन के लिए 15 हजार रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, पूर्व बीडीसी सदस्य ज्ञानवती, एसडीएम रोहड़ू धर्मेश रामौत्रा, डीएसपी प्रणव चौहान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed