फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Leopard bled in attack by female leopard

घास काट रही महिला तेंदुए के हमले में लहूलुहान

Fri, 05 Jun 2020 09:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। कुल्लू जिले के आउटर सिराज क्षेत्र में जंगली जानवरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार दोपहर बाद आनी उपमंडल के मौहवीं गांव में एक 45 वर्षीय महिला पर तेंदुए ने जानलेवा हमला कर उसे घायल कर दिया। हालांकि, महिला के साहस के चलते तेंदुआ मौके से भाग गया। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक आनी उपमंडल की ग्राम पंचायत खणी के मौहवीं गांव की 45 वर्षीय महिला कृष्णा देवी पत्नी मोहर सिंह शुक्रवार दोपहर बाद अपने बगीचे में घास काट रही थी। जंगल के साथ सटे इस बगीचे में पहले ही एक तेंदुआ घात लगाए बैठा था। इसी बीच तेंदुए ने महिला पर जानलेवा हमला बोल दिया। महिला ने साहस दिखाते हुए जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। इसके बाद तेंदुआ मौके से फरार हो गया। गनीमत रही कि महिला बाल-बाल बच पाई। तेंदुए ने महिला पर हमला कर उसके मुंह और बाजू को बुरी तरह से जख्मी कर दिया है। महिला पर हुए हमले के बाद गांव के सभी लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

लोग अब घरों से बाहर आने में भी कतरा रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द तेंदुए को पकड़ने की गुहार लगाई है। ग्राम पंचायत खणी के प्रधान अनूप ठाकुर ने बताया कि महिला पर तेंदुए ने हमला कर उसे काफी जख्मी कर दिया है। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद आनी अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद वन रक्षक विकास रोच, वन कर्मी त्वारू राम भी मौके पर पहुंचे और तेंदुए की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed