फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Leopard attacks ox in Shanah

Rampur Bushahar News: शनाह में बैल पर तेंदुए ने किया हमला

Thu, 03 Sep 2026 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
खुले में छोड़े पशु बन रहे जंगली जानवरों का शिकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)।
उपतहसील नित्थर की देहरा पंचायत के शनाह में पालतू पशुओं को खुले में छोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। ऐसे पशु जंगली जानवरों का शिकार बन रहे हैं। एक बैल पर जंगली जानवर ने हमला किया। हमले में बैल बुरी तरह घायल हो गया। जंगली जानवर ने बैल को बेरहमी से नोंच डाला है, जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आईं हैं। इससे पहले भी इसी क्षेत्र में एक गाय पर जंगली जानवर ने हमला किया था, जिससे गाय की मौत हो गई थी। स्थानीय ग्रामीण कपिल ठाकुर ने बताया कि लोग आए दिन अपने पालतू पशुओं को घरों से लाकर क्षेत्र में छोड़ रहे हैं। उन्होंने पंचायत और प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में सख्त कदम उठाए जाएं ताकि खुले में छोड़े पशु जंगली जानवरों का शिकार बनने से बच सकें। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र पहले से ही भालू और तेंदुए जैसे जंगली जानवरों की मौजूदगी के लिए जाना जाता है। ग्रामीणों के अनुसार शनाह क्षेत्र में जंगली जानवरों की आवाजाही बढ़ने से लोगों में भी भय का माहौल है। राहगीरों को आए दिन भालू, तेंदुआ, नीलगाय सहित अन्य जंगली जानवर दिखाई देते हैं। शाम के बाद मार्ग से गुजरना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है। घायल बैल की सूचना मिलने के बाद पशु औषधालय कोयल से फार्मासिस्ट पवनेश ठाकुर की टीम ने उसका उपचार शुरू कर दिया है। पशु के पूरी तरह स्वस्थ होने तक उसका उपचार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed