{"_id":"60c78ecb8ebc3e84370ef93a","slug":"leopard-attacked-youngster-in-ghignipul-nerwa-chopal-rampur-hp-news-sml373618574","type":"story","status":"publish","title_hn":"झिकनी पुल में तेंदुए के युवक को किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झिकनी पुल में तेंदुए के युवक को किया लहूलुहान
विज्ञापन
नेरवा (रोहडू़) विकास खंड चौपाल की झिकनीपुल पंचायत के जुरू नाले में बीते शनिवार को तेंदुए ने एक युवक पर हमला कर दिया। युवक की पहचान राज्यस्थान निवासी विष्णु सुपुत्र बद्री लाल पंडित के तौर पर हुई है। युवक जड़ाना गांव में मिस्त्री का काम करता है।
जानकारी के अनुसार युवक जूरू नाला के पास से गुजर रहा था, इसी बीच तेंदुए ने युवक पर हमला कर दिया। जब तेंदुए ने युवक पर छलांग लगाई तो उसने उसके दोनो पंजे पकड़ लिए, जिस कारण तेंदुआ उसकी गर्दन पर वार नहीं कर सका।
तेंदुए और युवक के संघर्ष में युवक सड़क पर गिर गया। इसी बीच सामने से वाहन आता देख तेंदुआ भाग गया। इस कारण युवक की जान बच गई। हमले में युवक के पेट पर दो नाखून लग हैं। इसके साथ ही सड़क पर गिरने की वजह से युवक को अंदरूनी चोटें भी आई हैं। घबराया युवक कमल कपाइक के घर पहुंचा औरर आप बीती बताई। इसके बाद उसे सिविल अस्पताल नेरवा उपचार के लिए लाया गया।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी कमल कपाइक, राकेश जिंटा, रणवीर कपाईक, युवा सामाजिक कार्यकर्ता विशाल चौहान ने वनमंडलाधिकारी चौपाल से मांग की कि मजदूरी के लिए प्रदेश के बाहर से आए इस युवक के इलाज का खर्चा उठाए और उसे मुआवजा दिया जाए। साथ मांग उठाई कि तेंदुए को वन विभाग जल्द पकड़े। इस क्षेत्र में एक साल पहले तेंदुआ एक बच्चे की जान ले चुका है।