Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Lavi Literature Festival organized in Rampur

Rampur Bushahar News: कवियों ने कविताओं में जीवंत किया लवी का इतिहास

Thu, 12 Nov 2026 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Lavi Literature Festival organized in Rampur
रामपुर में लवी मेले पर आयोजित साहित्य उत्सव में मौजूद साहित्यकार और कवि। संवाद
रामपुर में लवी साहित्य उत्सव का आयोजन
विज्ञापन

भारत-तिब्बत व्यापार संधि और सांस्कृतिक विरासत पर डाला प्रकाश

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के पारंपरिक इतिहास और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को कवियों ने अपनी कविताओं के माध्यम से जीवंत किया। रामपुर में लवी साहित्य उत्सव का आयोजन हुआ। इसमें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कवियों और साहित्यकारों ने लवी मेले के इतिहास, भारत-तिब्बत व्यापार संधि और बुशहर रियासत के गौरवशाली इतिहास पर अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। कवियों ने हिमालय की गोद में बसी बुशहर रियासत की सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं को भी शब्दों के माध्यम से उजागर किया। अंतरराष्ट्रीय लवी मेला-2026 के तहत आयोजित लवी साहित्य उत्सव का शुभारंभ उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने किया। इस अवसर पर साहित्य, भाषा और संस्कृति से जुड़े अनेक साहित्यकारों, कवियों और रचनाकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम में एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह नेगी, एडीएम शिमला पंकज शर्मा और नगर परिषद अध्यक्ष करण शर्मा समेत विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि लवी साहित्य उत्सव का उद्देश्य साहित्यिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना और साहित्यकारों व कवियों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा प्रस्तुत करने के लिए साझा मंच उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि लवी मेला केवल व्यापारिक और सांस्कृतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि साहित्य और लोक संस्कृति को बढ़ावा देने का भी महत्वपूर्ण मंच है। इस तरह के आयोजन नई पीढ़ी को साहित्य से जोड़ने के साथ हिमाचल की समृद्ध साहित्यिक परंपरा को पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर साहित्यकारों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में एडीएम कानून एवं व्यवस्था पंकज शर्मा, एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह नेगी, जिला भाषा अधिकारी सरोजना नरवाल, साहित्यकार एसआर हरनोट, जगदीश बाली, ललित भारती, सिकंदर बंसल और दीपक भारद्वाज सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

रामपुर में लवी मेले पर आयोजित साहित्य उत्सव में मौजूद साहित्यकार और कवि। संवाद

रामपुर में लवी मेले पर आयोजित साहित्य उत्सव में मौजूद साहित्यकार और कवि। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article