फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   lavi fair started from friday

लवी मेले का आगाज आज, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ

Thu, 10 Nov 2022 10:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
lavi fair started from friday
रामपुर पाटबंगला में अंतराष्ट्रीय लवी मेला के सजा मेला मैदान - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। चुनावी माहौल के बीच शुक्रवार से रामपुर में अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का आगाज हो गया है। मेले के लिए पाटबंगला मैदान पूरी तरह से सज गया है। शुक्रवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर मेले का विधिवत शुभारंभ करेंगे। वहीं पहली सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल फेम और पहाड़ी कलाकार अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरेंगे।
विज्ञापन

रामपुर में 11 से 14 नवंबर तक सजने वाले अंतरराष्ट्रीय लवी मेले को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर दी है। विधानसभा चुनाव के चलते पद्म छात्र स्कूल रामपुर में इस बार लवी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन नहीं होगा। इस वर्ष लवी मेले की सांस्कृतिक पाटबंगला मैदान में किया जाएगा। सांस्कृतिक संध्याओं से पहले विभिन्न स्कूलों के कार्यक्रम आयोजित होंगे। पहली सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी लोक गायक रघुवीर सिंह ठाकुर और रमेश ठाकुर अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे।
विज्ञापन

वहीं इंडियन आइडल फेम अनुज शर्मा और अंकुश भारद्वाज प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। अंतरराष्ट्रीय लवी मेला कमेटी सचिव एवं एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने बताया कि मेले के आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में पार्श्व गायकों सहित प्रदेश के नामी कलाकार प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed