{"_id":"6acb65381b6e8a12390eea56","slug":"landslide-on-phancha-jhaghori-road-increases-risk-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-172134-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: फांचा-जघोरी सड़क पर भूस्खलन से बढ़ा \nखतरा, तीन पंचायतों के ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: फांचा-जघोरी सड़क पर भूस्खलन से बढ़ा खतरा, तीन पंचायतों के ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
दलदल में तबदील हुई फांचा जघोरी सड़क। संवाद
ग्राउंड रिपोर्ट
रैंई में पहाड़ी से बार-बार हो रहा भूस्खलन, 13 को एसडीएम की अगुवाई में संयुक्त दल करेगा निरीक्षण
पांच माह से बढ़ी दुर्गम क्षेत्र की 3 पंचायतों के लोगों और स्कूली बच्चों की समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर के दुर्गम क्षेत्र 15/20 की तीन पंचायतों के ग्रामीण पांच महीने से खतरे के साये में सफर करने को मजबूर हैं। फांचा-जघोरी सड़क पर रैंई के पास पहाड़ी से भूस्खलन का सिलसिला कई महीने से जारी है। यहां जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण पहाड़ी से भारी-भरकम चट्टानें गिर रही हैं, जिससे आवाजाही जोखिमभरी हो गई है। फांचा पंचायत ने भूस्खलन को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए 13 अक्तूबर को एसडीएम रामपुर की अगुवाई में संयुक्त विभागीय दल सड़क का निरीक्षण करेगा। इस दल में वन मंडलाधिकारी रामपुर, खंड विकास अधिकारी, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग और राज्य विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता और पंचायत फांचा के प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह टीम भूस्खलन प्रभावित स्थान का निरीक्षण करेगी। इसके बाद सड़क को सुरक्षित बनाने के लिए कार्य किए जाएंगे। उपमंडल के दुर्गम क्षेत्र की तीन पंचायतों फांचा, जघोरी और गानवी के ग्रामीणों के लिए फांचा-जघोरी सड़क महत्वपूर्ण है। इस सड़क पर रैंई के पास पहाड़ी से बार-बार भूस्खलन होने के कारण तीन पंचायतों के ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण, स्कूली बच्चे और वाहन चालक डर के साये में रोजाना इस मार्ग से आने-जाने को मजबूर हैं। विशेषकर स्कूली बच्चों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस सड़क से रोज फांचा, जघोरी और गानवी के पशगांव के बच्चे गानवी स्कूल में पढ़ने जाते हैं।
13 अक्तूबर को सड़क का संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा। विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके का निरीक्षण कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- हर्ष अमरेंद्र सिंह, एसडीएम रामपुर
फांचा-जघोरी सड़क पर रैंई के पास पांच माह से भूस्खलन का सिलसिला जारी है। पहाड़ी में जल निकासी की व्यवस्था करना जरूरी है, ताकि किसी भी जोखिम से बचा जा सके। - राजकुमारी, प्रधान, फांचा पंचायत