फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Landslide near Maling Nala, Reckong Peo to Kaza road closed

Rampur Bushahar News: मलिंग नाला के पास भूस्खलन, रिकांगपिओ से काजा मार्ग बंद हुआ

Mon, 04 May 2026 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
आज दोपहर 12 बजे यातायात को बहाल करने का होगा प्रयास
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के सहित पर्यटकों को उठानी पड़ी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। रिकांगपिओ से काजा राष्ट्रीय राजमार्ग-505 सोमवार को मलिंग नाला के पास भूस्खलन होने से बंद हो गया। एनएच के बंद होने से जनजातीय क्षेत्र चांगों, शलखर, सुमरा, काजा, ताबो, स्पीति के लोगों और पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। किन्नौर जिला आपदा प्राधिकरण और सीमा सड़क संगठन के अनुसार मंगलवार दोपहर 12 बजे तक मार्ग को बहाल करने का प्रयास किया जाएगा। मलिंग नाला के पास एनएच पर सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे पहाड़ी से भारी भरकम पत्थर और मलबा गिरना शुरू हुआ। इसके बाद रुक-रुक कर भूस्खलन होता रहा। एनएच के करीब 40 लंबे हिस्से पर मलबा गिरा हुआ है। हालांकि, बीआरओ की मशीनरी ने मलबे को हटाने का प्रयास किया, लेकिन पहाड़ी लगातार गिर रहे पत्थरों के कारण इस प्रयास को सोमवार को बंद करना पड़ा। अब मंगलवार को फिर से मलबा हटाने का प्रयास किया जाएगा। हाईवे के बंद होने से काजा और रिकांगपिओं के बीच यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। कामकाज पर जाने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। बता दें कि मलिंग नाले के पास अकसर भूस्खलन होता रहता है। हाईवे का यह हिस्सा लंबे समय से भूस्खलन से प्रभावित है। इस जगह पर पहाड़ी से भी पत्थर गिरते रहते हैं, जबकि हाईवे के नीचे से भी जमीन खिसक रही है। बीआरओ और वाहन चालकों के लिए यह हिस्सा कई साल से चुनौती बना हुआ है। हालांकि, बीआरओ यहां पर हमेशा अपनी मशीनरी तैनात रखता है। भूस्खलन होने पर तुरंत मलबे को हटाकर यातायात को बहाल किया जाता है, लेकिन सोमवार को पहाड़ से लगातार गिर रहे पत्थरों के कारण परेशानी बढ़ा दी। इसी तरह की परेशानी बरसात और बारिश के दौरान भी होती है। उधर, बीआरओ समदू के ओसी पुष्पित भार्गव ने बताया कि मंगलवार दोपहर तक हाईवे को बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed