{"_id":"667972129cc06308f607d7a8","slug":"lahaul-spiti-revenue-horticulture-and-tribal-development-minister-jagat-singh-negi-project-advisory-committee-meeting-in-kaza-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-117889-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पीति उपमंडल के विकासात्मक कार्यों पर खर्च की जा रही 40 करोड़ 60 लाख की राशि : नेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पीति उपमंडल के विकासात्मक कार्यों पर खर्च की जा रही 40 करोड़ 60 लाख की राशि : नेगी
विज्ञापन
काजा में परियोजना सलाहकार समिति की बैठक में अध्यक्षता करते जगत सिंह नेगी
विकास कार्यों को तेज गति प्रदान करें अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
काजा (लाहौल स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के प्रवास के दौरान राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास और लोक शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने स्पीति उपमंडल के मुख्यालय काजा में परियोजना सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की। मंत्री जगत सिंह नेगी ने स्पीति उपमंडल में करवाए जा रहे विकासात्मक कार्यों की अधिकारियों के साथ चर्चा की और ब्योरा मांगा। जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि स्पीति उपमंडल के विभिन्न विकासात्मक कार्यों पर इस वित्तीय वर्ष में जनजातीय उप योजना के तहत आवंटित धनराशि के तहत 40 करोड़ 60 लाख रुपये की राशि व्यय की जा रही है और लोगों का सर्वांगीण विकास भी सुनिश्चित बनाया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जनजातीय क्षेत्र में कम समय अवधि के चलते विकास साथ में कार्यों को तेज गति प्रदान करें और गुणवत्ता का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं का आम जनमानस को लाभान्वित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार अन्य क्षेत्रों की तरह ही जनजातीय क्षेत्रों में भी एक समान संतुलित विकास करने के लिए कृत संकल्पित है। विधायक अनुराधा राणा ने जनजातीय विकास मंत्री जी का स्पीति उपमंडल में पधारने पर अभिनंदन किया और स्पीति में विकासात्मक कार्यों को तेज गति प्रदान करने के लिए दिए गए मार्गदर्शन का भी उन्होंने आभार व्यक्त किया। बैठक का संचालन एसडीएम एवं परियोजना अधिकारी एकीकृत जनजातीय विकास विभाग स्पीति हर्ष अमरेंद्र सिंह नेगी ने किया। बैठक में जिला लाहौल स्पीति की विधायक अनुराधा, जनजातीय सलाहकार परिषद के सदस्य सहित परियोजना सलाहकार समिति के गैर सरकारी सदस्यों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।