फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kuthar-Shilla road in poor condition; demand raised for repairs before apple season

Rampur Bushahar News: कुठाड़-शिल्ला सड़क बदहाल, सेब सीजन से पहले सुधार की उठी मांग

Tue, 23 Jun 2026 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
गड्ढों और कीचड़ में बदली सड़क पर सफर बना जानलेवा
विज्ञापन

खस्ताहाल सड़क से बागवानों की बढ़ी परेशानी, सीजन में वाहन चालक कतरा रहे आने से

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। नेरवा उपमंडल में नौ किलोमीटर लंबी कुठाड़-शिल्ला सड़क की हालत बेहद खराब है। यह सड़क क्षेत्र के प्रमुख सेब उत्पादक इलाकों को जोड़ती है, जहां हर वर्ष बड़ी मात्रा में सेब का उत्पादन होता है। इस सड़क की खराब स्थिति के कारण कई वाहन चालक इस मार्ग पर जाने से कतराने लगे हैं। एक दशक पहले निर्मित सड़क पर अभी तक न तो मेटलिंग और टारिंग का कार्य हो पाया है और न ही नियमित रखरखाव किया गया है। परिणामस्वरूप, सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, जिससे आवाजाही प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सेब सीजन शुरू होने से पहले सड़क की स्थिति सुधरने की उम्मीद थी, लेकिन विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। हाल ही में हुई बारिश के बाद सड़क की हालत और अधिक खराब हो गई है। गड्ढों में पानी भरने और मार्ग पर कीचड़ फैलने से दोपहिया वाहनों की आवाजाही लगभग असंभव हो गई है, जबकि चारपहिया वाहन भी मुश्किल से गुजर पा रहे हैं। ग्रामीण लंबे समय से इस सड़क की हालत सुधरने की आस लगाए हुए हैं, लेकिन विभागीय अनदेखी के कारण उनकी समस्या जस की तस बनी हुई है। शिल्ला गांव निवासी अनिल चौहान ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति के कारण सेब सीजन के दौरान कई ट्रक संचालक इस मार्ग पर जाने से मना कर देते हैं। जो वाहन चालक तैयार होते हैं, वे बागवानों से अधिक किराया वसूलते हैं, जिससे उनकी लागत बढ़ जाती है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू तथा लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से सेब सीजन शुरू होने से पहले सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है।


इस मार्ग को इस वर्ष प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण में शामिल किया गया है। इसके लिए केंद्र सरकार से स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है। जल्द ही परियोजना का अनुमान तैयार कर टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिससे सड़क के सुधार का कार्य आगे बढ़ सकेगा। - सुनील शर्मा, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article