फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kunjam Giri from Tandi selected for the women's Under-19 national cricket team

Rampur Bushahar News: तांदी की कुंजम गिरि का महिला अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में चयन

Sun, 04 Oct 2026 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Kunjam Giri from Tandi selected for the women's Under-19 national cricket team
तांदी गांव की कुंजम गिरि का महिला अंडर-19 नेशनल क्रिकेट टीम के लिए हुआ चयन। संवाद
- नित्थर की बेटी की उपलब्धि से परिवार में खुशी, आउटर सिराज की बेटियों के लिए बनी प्रेरणा
विज्ञापन


- ऑलराउंडर की भूमिका में चमकाएगी प्रदेश और देश का नाम

संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)।
कुल्लू जिले की नित्थर उपतहसील की तांदी पंचायत के तांदी गांव की बेटी कुंजम गिरि का महिला अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। कुंजम की इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे नित्थर और आउटर सिराज क्षेत्र में खुशी की लहर है। स्थानीय लोग कुंजम की सफलता को क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं। कुंजम के पिता विवि गिरि ने बताया कि बेटी को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक है। वह दाएं हाथ की बल्लेबाज होने के साथ-साथ दाएं हाथ की ऑफ स्पिन गेंदबाज भी है। कुंजम ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम के लिए कई शतकीय पारियां खेली हैं और महत्वपूर्ण विकेट भी हासिल किए हैं। उन्होंने कहा कि बेटी की इस सफलता पर उन्हें गर्व है। कुंजम ने प्रारंभिक शिक्षा वीनस पब्लिक स्कूल नित्थर से हासिल की। इसके बाद हिमालयन पब्लिक स्कूल आनी में पढ़ाई के साथ क्रिकेट का प्रशिक्षण लिया। वर्तमान में वह दयानंद पब्लिक स्कूल धर्मशाला में दसवीं कक्षा में पढ़ रही है। हिमालयन पब्लिक स्कूल आनी में उन्हें क्रिकेट का प्रशिक्षण देने वाले कोच प्रेमपाल ने भी कुंजम की उपलब्धि पर खुशी जताई है। कुंजम की सफलता ने आउटर सिराज के अभिभावकों को बेटियों को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया है। ग्रामीण क्षेत्र की बेटी का राष्ट्रीय स्तर की टीम तक पहुंचना अन्य छात्राओं के लिए भी मिसाल बना है। लोगों का कहना है कि बेटियों को अवसर और उचित प्रशिक्षण मिले तो वे क्रिकेट समेत हर खेल में क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन कर सकती हैं। अब आगे चलकर कुंजम कुल्लू जिले और क्षेत्र का नाम खेल जगत में रोशन करेंगी। बेटी की यह उपलब्धि समूचे आनी और निरमंड क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत का कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed