{"_id":"69ff8d5d2c09ee7d2f01d5f9","slug":"kulwant-of-solan-won-bronze-medal-in-all-india-inter-university-wushu-championship-rampur-hp-news-c-176-1-ssml1041-169050-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सोलन के कुलवंत ने ऑल इंडिया इंटर विवि वुशू चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सोलन के कुलवंत ने ऑल इंडिया इंटर विवि वुशू चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक
विज्ञापन
अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय वुशू प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल करने वाला छात्र स्कूल सोलन
कश्मीर विश्वविद्यालय श्रीनगर में आयोजित हुई प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राजकीय महाविद्यालय सोलन के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। कॉलेज के बीए प्रथम वर्ष के होनहार छात्र कुलवंत ने अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय वुशू चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है। इस सफलता से न केवल महाविद्यालय बल्कि पूरे प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है।
अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय वुशू चैंपियनशिप 2025-26 का आयोजन 4 मई से 9 मई तक कश्मीर विश्वविद्यालय श्रीनगर में किया गया था। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश भर के विश्वविद्यालयों के खिलाड़ियों ने अपना कौशल दिखाया। कुलवंत ने अंडर 100 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लिया। पदक तालिका में अपनी जगह पक्की करने के लिए उन्होंने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल के निर्णायक मुकाबले में कुलवंत ने वाराणसी विश्वविद्यालय के खिलाड़ी कुणाल को धूल चटाकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। कॉलेज प्राचार्या डॉ. मनीषा कोहली ने कुलवंत की इस ऐतिहासिक जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की और उसे बधाई दी। उन्होंने कहा कि कुलवंत ने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प से यह मुकाम हासिल किया है, जो अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा। उन्होंने कुलवंत के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।