{"_id":"6acb88e19bfa01911b081e1c","slug":"kuldeep-sharma-to-rock-the-stage-at-the-sarahan-dussehra-star-night-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-172171-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सराहन दशहरा की स्टार नाईट में कुलदीप शर्मा मचाएंगे धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सराहन दशहरा की स्टार नाईट में कुलदीप शर्मा मचाएंगे धमाल
विज्ञापन
सराहन दशहरा की स्टार नाईट में कुलदीप शर्मा मचाएंगे धमाल
नलाटी स्टेडियम में होगा सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन : पांटू
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। जिला स्तरीय सराहन दशहरा मेले की स्टार नाइट में प्रदेश के मशहूर लोक गायक कुलदीप शर्मा अपनी प्रस्तुति से धमाल मचाएंगे। जिला स्तरीय दशहरा मेले की स्टार नाइट का इस वर्ष आयोजन पंचायत सराहन की ओर से किया जा रहा है। सराहन में 20 अक्तूबर से 23 अक्तूबर तक दशहरा मेला मनाया जाएगा। मेले में करीब 20 देवी देवता शिरकत करेंगे। सराहन पंचायत प्रधान सोहन पांटू ने बताया दशहरा मेला राज दरबार में ही लगेगा। मेले में रात्रि संध्या के कार्यक्रम स्थान कम होने की वजह से इस बार नलाटी स्टेडियम में किया जा रहा है। सभी कार्यक्रम पहले की तरह निर्धारित स्थानों पर ही किए जाएंगे। सराहन दशहरा मेला ऐतिहासिक समय से राजदरबार के प्रांगण में ही होता आया है और इस बार भी यही आयोजित होगा। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अधिक-से-अधिक संख्या में भाग लेकर मेले की शोभा बढ़ाने का आह्वान किया है।