फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kuikanda Nag will depart from Tandi for the Kullu Dussehra festival

Rampur Bushahar News: कुल्लू दशहरे के लिए कुईकंडा नाग तांदी रवाना होंगे रवाना

Sun, 11 Oct 2026 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
21 अक्टूबर को पहुंचेंगे कुल्लू, 500 से अधिक देवलू भी होंगे शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर उपतहसील की पलेही पंचायत के तांदी स्थित देवता साहिब कुईकंडा नाग 18 अक्तूबर को कुल्लू दशहरे के लिए रवाना होंगे। देवता साहिब ढोल-नगाड़ों की थाप पर 500 से अधिक देवलुओं के साथ करीब 200 किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा कर 21 अक्तूबर को ढालपुर पहुंचेंगे। देवता साहिब मणिमुख के साथ त्रिशूल रूप में दशहरे में शिरकत करेंगे। देवता साहिब के गूर विनोद ठाकुर और मंदिर कमेटी के कारदार कमलेश रावत ने बताया कि यात्रा 18 अक्तूबर को सुबह सात बजे तांदी मंदिर से शुरू होगी। यात्रा कंडागई, चोवाई, गुगरा, खनाग और जलोड़ी जोत होते हुए घ्यागी, बरनाला और शनि मंदिर सहित विभिन्न स्थानों से होकर गुजरेगी। उन्होंने बताया कि देवता साहिब पिछली बार 365 वर्षों के बाद कुल्लू दशहरे में शामिल हुए थे। इस बार भी देवता के साथ यात्रा को लेकर क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह है। कुईकंडा नाग को बूढ़ी नागिन माता का ज्येष्ठ पुत्र माना जाता है। देवता के प्रति लोगों की गहरी आस्था है और यात्रा का खर्च श्रद्धालु अपनी इच्छा व श्रद्धानुसार वहन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article