फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kritika of Nichar School got first place in the speech competition.

Rampur Bushahar News: भाषण प्रतियोगिता में निचार स्कूल की कृतिका ने पाया प्रथम स्थान

Fri, 06 Sep 2024 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Kritika of Nichar School got first place in the speech competition.
- रिकांगपिओ कॉलेज में प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते उपायुक्त किन्नौर डॉ.
राजभाषा हिंदी पर गर्व कर विद्यार्थियों को अध्ययन करने की आवश्यकता : डॉ. अमित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग ने जिला भाषा अधिकारी कार्यालय किन्नौर में राजभाषा पखवाड़े का आयोजन किया। पखवाड़े में विभिन्न विद्यालयों के 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में हिंदी की महत्ता विषय पर भाषण, निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में निचार स्कूल की कृतिका प्रथम स्थान रहीं। इसके अलावा कटगांव स्कूल के निशांत ने द्वितीय स्थान और निचार स्कूल की समीक्षा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में निचार स्कूल की वर्षिका ने प्रथम, पूह स्कूल की सुहावनी नेगी ने द्वितीय और कानम स्कूल की नंदिता कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में ब्रुआ स्कूल के नितिन भंडारी ने प्रथम, डीएवी रिकांगपिओ की शनाया झालटा ने दूसरा और बरी स्कूल के विजय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा बतौर मुख्यातिथि और कॉलेज के प्राचार्य डॉ. उत्तम चंद चौहान विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी राजभाषा है और इस पर हमें गर्व होना चाहिए। आज के समय में जहां अंग्रेजी भाषा को सीखने और सिखाने का चलन ज्यादा हैं। हमारा यह भी कर्तव्य बनता है कि हम हिंदी भाषा को अपनी बोलचाल की भाषा में शामिल करें और इसका अध्ययन करें। उन्होंने जनजातीय जिला किन्नौर के युवक और युवतियों से भाषा सीखने का आग्रह किया, ताकि भविष्य में यह भाषा लुप्त न हो जाए।जिला लोक संपर्क अधिकारी एवं जिला भाषा अधिकारी धीरज भैक कहा कि हिंदी भाषा को बढ़ावा तब तक नहीं दिया जा सकता है, जब तक हम धरातल पर इसे पढ़ने, लिखने और बोलने की भाषा में शामिल न करें। मुख्य अतिथि ने सभी विजेताओं को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। प्रो. बालम नेगी, डॉ. सिद्धेश्वरी और डॉ ज्ञानचंद शर्मा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इस दौरान जिला भाषा अधिकारी कार्यालय के नीमा राम सहित विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

- रिकांगपिओ कॉलेज में प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते उपायुक्त किन्नौर डॉ.

- रिकांगपिओ कॉलेज में प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते उपायुक्त किन्नौर डॉ.

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed