फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Krishna Kumar became the state president of Dragon Boat and Traditional Sports Association.

Rampur Bushahar News: कृष्ण कुमार बने ड्रैगन बोट व ट्रेडिशनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष

Sun, 10 May 2026 01:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Krishna Kumar became the state president of Dragon Boat and Traditional Sports Association.
ड्रैगन बोट हिमाचल प्रदेश एंड ट्रेडिशनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन की बैठक के दौरान नए राज्य अध्यक्ष के 
बद्दी में एसोसिएशन की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार, आईएएस डॉ. राजीव कुमार को मुख्य संरक्षक किया नियुक्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हिमाचल प्रदेश ड्रैगन बोट एवं ट्रेडिशनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन की बैठक राज्य महासचिव रितेश अहलूवालिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इसमें कृष्ण कुमार कसाना को एसोसिएशन का नया प्रदेशाध्यक्ष चुना है। बैठक में एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष एवं आईएएस अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्हें एसोसिएशन का लाइफटाइम मुख्य संरक्षक नियुक्त करने का प्रस्ताव पारित किया गया। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार कसाना ने अपनी नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में पारंपरिक खेलों को सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहा हमारी प्राथमिकता युवाओं को जल क्रीड़ा और संस्कृति से जुड़े अन्य पारंपरिक खेलों के साथ जोड़ना है। इसके लिए जल्द ही एक योजनाबद्ध तरीके से कार्य शुरू किया जाएगा, ताकि इन खेलों का विस्तार हो सके। बैठक में आगामी माह में आयोजित होने वाली जूनियर एवं सीनियर ड्रैगन बोट राष्ट्रीय चैंपियनशिप पर भी चर्चा की गई।

ये चुने नई कार्यकारिणी के सदस्य
सेवानिवृत्त उप निदेशक रेलू राम ठाकुर को टेक्निकल चेयरमैन, अभय पाराशर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, एडवोकेट पाल वर्मा एवं रविंद्र वासुदेव को उपाध्यक्ष, रितेश अहलूवालिया महासचिव, एडवोकेट अर्जुन भारद्वाज, दविंदर राणा, संजय ठाकुर, हेमराज ठाकुर, मोहित शर्मा और नईम शेख को सहसचिव और मनोज राणा को मीडिया प्रभारी, परविंदर कुमार चौहान को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दीक्षा शर्मा, दयावती, एडवोकेट अनीता कौशल, दिव्यांगना मेहता, तुलसीराम ठाकुर, उपासना वर्मा, मीना राणा, नीलम ठाकुर, कीर्ति धवल, दानिश अख्तर एवं मीना शर्मा को चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed