Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kotla Engineering College's drinking water plan stalled due to lack of budge

Rampur Bushahar News: बजट के अभाव में कोटला इंजीनियरिंग कॉलेज की पेयजल योजना लटकी

Tue, 17 Nov 2026 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
सात करोड़ की योजना का 90 फीसदी काम पूरा, तीन करोड़ की राशि जमा न होने से ठप पड़ा निर्माण कार्य
विज्ञापन

मोहन मेहता
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के कोटला ज्यूरी स्थित राजकीय महात्मा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज में पेयजल संकट बना हुआ है। कॉलेज के सैकड़ों विद्यार्थियों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा नहीं मिल पा रही है। कॉलेज को पर्याप्त पानी उपलब्ध करवाने के लिए शुरू की गई सात करोड़ रुपये की पेयजल योजना पिछले डेढ़ साल से बजट के अभाव में लटकी हुई है। इसके चलते विद्यार्थियों को अस्थायी व्यवस्था के सहारे गुजारा करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, कॉलेज में पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए गानवीं खड्ड से करीब सात किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई है। इसके अलावा कोटला में पानी के टैंक और फिल्टर बेड का निर्माण कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है। योजना का करीब 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है, लेकिन ठेकेदार को भुगतान नहीं होने के कारण पिछले डेढ़ साल से निर्माण कार्य बंद पड़ा है। करीब सात करोड़ रुपये की इस योजना में तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से जल शक्ति विभाग को अभी तक लगभग चार करोड़ रुपये ही जमा करवाए गए हैं। शेष करीब तीन करोड़ रुपये की राशि जमा होना बाकी है। बजट उपलब्ध न होने के कारण योजना का शेष कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इस इंजीनियरिंग कॉलेज की घोषणा कर इसका शिलान्यास किया था। क्षेत्र के एकमात्र बड़े तकनीकी शिक्षण संस्थान में बुनियादी सुविधाओं की कमी से विद्यार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
ठेकेदार जिया लाल कपाटिया ने बताया कि बजट की कमी के कारण काम बंद करना पड़ा है। योजना का करीब 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन विभाग की ओर से उन्हें अभी तक केवल दो करोड़ 30 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक के बिल भुगतान के लिए जल शक्ति डिविजन कार्यालय रामपुर में लंबित हैं। बजट उपलब्ध नहीं होने के कारण भुगतान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

बजट के अभाव में पेयजल योजना का कार्य अधूरा पड़ा है। तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से जल शक्ति विभाग को योजना की शेष राशि जमा करवानी है। काफी समय से बजट जमा नहीं हुआ है। जैसे ही विभाग को राशि उपलब्ध होगी, योजना का शेष कार्य पूरा कर लिया जाएगा। -- किशोर शर्मा, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति डिविजन रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article