Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Garbage being dumped in the open in Bhavanagar RS Colony

Rampur Bushahar News: भावानगर की आरएस कॉलोनी में खुले में फेंका जा रहा कूड़ा, जगह-जगह लगे ढेर

Tue, 17 Nov 2026 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Garbage being dumped in the open in Bhavanagar RS Colony
भावानगर में लगे कूड़े के ढेर। संवाद
कूड़ादान की व्यवस्था न होने से परेशान लोग, पशु कूड़े को सड़क पर बिखेर रहे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के भावानगर के आरएस कॉलोनी में कूड़ा निस्तारण की उचित व्यवस्था न होने से स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कॉलोनी के लोगों और भावानगर बाजार के कुछ लोगों की ओर से खुले में कूड़ा फेंका जा रहा है। लोग एक मोड़ से नीचे कूड़ा फेंक रहे हैं, जिससे वहां गंदगी के ढेर लग रहे हैं। कूड़ा खुले में पड़ा रहने के कारण कुत्ते और अन्य पशु उसे सड़क पर बिखेर देते हैं। इससे आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है और लोगों को बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में कूड़ेदान की उचित व्यवस्था न होने के कारण लोगों को मजबूरन खुले में कूड़ा फेंकना पड़ रहा है। यदि समय रहते कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में यह समस्या और गंभीर हो सकती है। खुले में बिखरे कूड़े से राहगीरों और स्थानीय निवासियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जब तक नया कूड़ा निस्तारण स्थल तैयार नहीं होता, तब तक आरएस कॉलोनी और बाजार में कूड़ा एकत्रित करने के लिए उचित व्यवस्था की जाए ताकि खुले में कूड़ा फेंकने और उससे फैलने वाली गंदगी पर रोक लग सके।



पहले तारंडा डंपिंग स्थल पर कूड़ा फेंका जाता था, लेकिन अब वहां कूड़ा डालना बंद कर दिया गया है। भावानगर में एसजेवीएनएल की ओर से कूड़ा एकत्रित करने के लिए उपलब्ध करवाया गया कूड़ादान भी वापस एसजेवीएनएल में जमा करवा दिया गया है। अब कूड़ा निस्तारण के लिए सतलुज नदी के पास नया स्थल बनाने की योजना है। इसके लिए व्यवस्था की जा रही है। - बलवंत नेगी, प्रधान, सुगरा पंचायत

भावानगर में लगे कूड़े के ढेर। संवाद

भावानगर में लगे कूड़े के ढेर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article